फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Travel from Hathras-Agra to Aligarh becomes costlier by four rupees

Roadways Bus: हाथरस-आगरा से चार रुपये मंहगा हुआ अलीगढ़ का सफर, अब इतने का होगा टिकट

Wed, 07 Feb 2024 09:06 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 07 Feb 2024 09:06 PM IST
सार

आगरा से अलीगढ़ और हाथरस से अलीगढ़ तक का रोडवेज बस किराया चार रुपये बढ़ा दिया गया है। अब तक आगरा से अलीगढ़ के लिए यात्रियों को 131 रुपये खर्च करने होते थे, जो अब 135 रुपये हो जाएंगे। हाथरस से अलीगढ़ के लिए अब तक 53 रुपये देने होते थे, अब 57 रुपये देना होगा।

विज्ञापन
Travel from Hathras-Agra to Aligarh becomes costlier by four rupees
यूपी रोडवेज बस - फोटो : संवाद

विस्तार

रोडवेज बस से अलीगढ़ और हाथरस जाना अब थोड़ा और महंगा होगा। दोनों की टिकट में चार रुपये का किराया बढ़ा दिया गया है। अलीगढ़ के क्षेत्रीय  प्रबंधक ने किराया बढ़ाने के निर्देश जारी कर दिए हैं। 

विज्ञापन


हाथरस से अलीगढ़ जाने वाली रोडवेज बसें अब गांधी पार्क रोडवेज बस स्टैंड पर नहीं जा रहीं हैं। बसें मसूदाबाद बस स्टैंड पहुंचेगी। इनका रास्ता भी बदल दिया गया है। इस रास्ते में तीन किलोमीटर का फर्क आने से किराया चार रुपये बढ़ जाएगा। अब तक आगरा से अलीगढ़ के लिए यात्रियों को 131 रुपये खर्च करने होते थे, जो अब 135 रुपये हो जाएंगे। हाथरस से अलीगढ़ के लिए अब तक 53 रुपये देने होते थे, अब 57 रुपये देना होगा।
विज्ञापन


हाथरस से अलीगढ़ जाने वाली बसें सासनी गेट से पहले रिंग रोड से खेरेश्वर चौराहा, सूतमिल चौराहा होते हुए मसूदाबाद बस स्टैंड पहुंचेगी। इससे तीन किलोमीटर रास्ता बढ़ रहा है। रोडवेज के अधिकारियों ने दूरी को लेकर सर्वे कर लिया है। इस सर्वे की रिपोर्ट क्षेत्रीय प्रबंधक अलीगढ़ को सौंपी है। इसके आधार पर क्षेत्रीय प्रबंधक अलीगढ़ एसके वर्मा ने सभी डिपो को किराया बढ़ाए जाने के लिए निर्देश जारी किए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed