फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Transport conductor dies after being hit by a bike; case registered.

Hathras News: बाइक की टक्कर से परिचालक की मौत, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 02 Oct 2026 02:15 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Fri, 02 Oct 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Transport conductor dies after being hit by a bike; case registered.
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
कंजौली के पास वधैना सैयद क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से परिवहन निगम में एक परिचालक की मौत हो गई। यह हादसा 29 सितंबर की रात करीब नौ बजे हुआ था। मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव गढ़उमराव निवासी नवीन कुमार ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया। उनके पिता नंदप्रकाश सारस्वत उत्तर प्रदेश परिवहन निगम में परिचालक के पद पर कार्यरत थे। 29 सितंबर को ड्यूटी पूरी करने के बाद वह आगरा से अपने गांव गढ़उमराव लौट रहे थे।
विज्ञापन

रात करीब नौ बजे वह कंजौली के पास वधैना सैयद के निकट पैदल जा रहे थे। तभी पीछे से आए बाइक चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी। इस टक्कर से नंदप्रकाश सारस्वत की मौके पर ही मौत हो गई। कोतवाल विजय कुमार ने बताया कि नवीन कुमार की तहरीर के आधार पर बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed