फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   transformer placed on the ground in the field took the life of the cow

Hathras: खेत में जमीन पर रखे ट्रांसफार्मर ने ली गाेवंश की जान, करंट लगने से हुई मौत

Sat, 07 Oct 2023 10:47 PM IST
चमन शर्मा कृष्ण कुमार सिंह, अमर उजाला, हाथरस
कृष्ण कुमार सिंह, अमर उजाला, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 07 Oct 2023 10:47 PM IST
सार

बिजली विभाग ने ट्रांसफार्मर को खेत के बीच में जमीन पर रख दिया है। बिजली विभाग के कर्मचारियों से बार-बार ट्रांसफार्मर को हटाने के बारे में कहा गया, पर कुछ भी नहीं हुआ।

विज्ञापन
transformer placed on the ground in the field took the life of the cow
करंट लगकर गोवंश की मौत - फोटो : संवाद

विस्तार

जहां सरकार गोवंश के संरक्षण हेतु विभिन्न प्रकार की योजनाएं शुरू कर रही है। लाखों रुपए खर्च कर गोवंश संरक्षण हेतु लोगों को जागरूक कर रही है। चंदपा के गांव चंद्रगढ़ी में बिजली विभाग की लापरवाही का खामियाजा एक गोवंश को भुगतना पड़ा। गोवंश विद्युत करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। विद्युत विभाग के कर्मचारियों को मामले के बारे में अवगत कराया गया।

विज्ञापन


चंदपा के गांव चंद्रगढ़ी में 7 अक्टूबर की दोपहर एक गोवंश खेत में रखे एक ट्रांसफार्मर के करंट की चपेट में आ गया, जिससे गोवंश की दर्दनाक मौत हो गई। खेत किसान राजकुमार पुत्र महेंद्र सिंह ने बताया कि बिजली विभाग ने ट्रांसफार्मर को खेत के बीच में जमीन पर रख दिया है। बिजली विभाग के कर्मचारियों से बार-बार ट्रांसफार्मर को हटाने के बारे में कहा गया, पर कुछ भी नहीं हुआ। आज जो गोवंश के साथ हुआ, वो कल किसी इंसान के साथ भी हो सकता है।
विज्ञापन

  
खेत किसान ने जब जिला विकास अधिकारी द्वारा जारी की गई गोवंश संरक्षण कंट्रोल रूम के हाथरस विकासखंड के नंबरों पर कॉल कर सीवीओ को सूचित करने के लिए कहा गया, वहीं दूसरे नंबर पर कॉल करने पर वह उठा नहीं।  कनिष्ठ अभियंता अल्हेपुर मुकेश कुमार ने बताया कि उन्हें इसके संबंध में सूचना मिली, लेकिन क्षेत्र लाइनमैन द्वारा बताया गया है कि इस तरह की घटना नहीं हुई है। अगर कोई इस तरह की घटना घटित हुई है, तो जानकारी कर जांच की जायेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed