फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Transfers of personnel preparing Officer

अफसर-कार्मिकों के तबादले की तैयारी

Sun, 25 Sep 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला, हाथरस
अमर उजाला, हाथरस Updated Sun, 25 Sep 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
Transfers of personnel preparing Officer
काम करते अधिकारी।
किसी भी समय सूबे में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज सकता है। भारत निर्वाचन आयोग ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। सबसे पहले आयोग ने अधिकारी और कर्मचारियों के तबादले और नई तैनाती का काम निपटाने का निर्णय लिया है। सभी जिलों से उन अधिकारी और कर्मियों का ब्योरा तलब किया गया है, जिनकी एक ही जगह तैनाती को तीन वर्ष या उससे अधिक समय बीत चुका है।
विज्ञापन


सभी विभागाध्यक्षों से यह भी पूछा गया है कि इनके अलावा और किन अफसर व कर्मियों का तबादला करके नई तैनाती दी जानी है। आयोग ने इनका ब्योरा जल्द से जल्द उपलब्ध कराने को कहा है, ताकि समय रहते तबादले और नई तैनाती का काम पूरा हो सके।
विज्ञापन


आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण के काम में लगे अधिकारी और कर्मियों का तबादला बिना उसकी परमीशन के नहीं किया जाए। विशेष परिस्थिति में किसी कर्मी का तबादला जरूरी होने पर आयोग को बकायदा प्रस्ताव भेजा जाए और अनुमोदन के बाद ही कोई कार्यवाही की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी विभागों में ऐसे अफसर और कर्मियों की सूची बननी शुरू हो गई है। जो मुलाजिम तबादला नहीं चाहते, वह इसे रुकवाने के लिए बड़ी से बड़ी जुगाड़ लगा रहे हैं या फिर बीच का रास्ता निकलवाते हुए एक ही दफ्तर में पटल परिवर्तन का फॉर्मूला अपना रहे हैं, ताकि दफ्तर नहीं छोड़ना पड़े। सभी विभागों में इन-दिनों तबादले की सरगर्मियां पूरे उफान पर हैं।

अपर जिलाधिकारी अली हसन कर्नी ने बताया कि सभी विभागाध्यक्षों को चुनाव आयोग के निर्देशों का अध्ययन करने को कहा गया है। विभागाध्यक्ष से कहा गया है कि वह यह भी जानकारी उपलब्ध कराएं कि उनके विभाग में किन-किन अधिकारियों एवं कर्मचारियों के पद रिक्त हैं। 

चुनाव आयोेग के आदेश पर सबसे पहले अमल कलेक्ट्रेट से ही हुआ है। कलेक्ट्रेट में सात लिपिकों को इधर से उधर किया गया है। हालांकि इनके तबादले की वजह कार्यहित व जनहित में प्रशासनिक आधार पर बताई गई है।

न्याय सहायक कलेक्ट्रेट सचिन उपाध्याय को नायब नाजिर कलेक्ट्रेट, वरिष्ठ लिपिक नंदकिशोर को एडब्ल्यूवीएन सादाबाद से इसी पद पर तहसील सासनी, कनिष्ठ लिपिक निरंजन सिंह को एडब्ल्यूवीएन सासनी से इसी पद पर सादाबाद, वरिष्ठ लिपिक राहुल सिंह को रीडर एसडीएम हाथरस के पद से राजस्व लिपिक तहसील सिकंदराराऊ, वरिष्ठ लिपिक मुकुट बिहारी को राजस्व लिपिक तहसील सिकंदराराऊ से एसडीएम हाथरस का रीडर बनाया गया है।


वरिष्ठ लिपिक राजकुमार व्यास को एडीएम के आशुलिपिक से एडब्ल्यूवीएन तहसील हाथरस, एसडीएम हाथरस से संबद्ध आशुलिपिक विनोद महामना को एडीएम का आशुलिपिक बनाया गया है। इन तबादलों को लेकर प्रशासनिक गलियारों में काफी चर्चाएं रहीं। चर्चा तो यह भी थी कि अधिकारियों ने तीन से 10 साल पुराने लिपिकों को तो कलेक्ट्रेट से हटा दिया, जबकि कई लिपिक तो ऐसे हैं, जो जिला बनने के बाद से ही कलेक्ट्रेट में जमे हुए हैं, लेकिन उनको छुआ तक नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed