फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Trains Will Not Run Up To Bareilly City; Passengers to Face Inconvenience

Hathras News: बरेली सिटी तक नहीं जाएंगी ट्रेनें, झेलनी होगी दिक्कत

Sun, 10 May 2026 01:37 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sun, 10 May 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Trains Will Not Run Up To Bareilly City; Passengers to Face Inconvenience
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
पूर्वोत्तर रेलवे के हाथरस सिटी से कासगंज होते हुए बरेली जाने वाले रेल यात्रियों को आगामी दिनों में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। रेलवे की ओर से बरेली क्षेत्र में प्रस्तावित निर्माण कार्य के चलते कई ट्रेनों के संचालन में आंशिक बदलाव किया गया है। फिलहाल ट्रेनें बरेली सिटी स्टेशन तक नहीं जाएंगी।
विज्ञापन





12 मई से शुरू होने वाले निर्माण कार्य के कारण बरेली सिटी तक जाने वाली कुछ ट्रेनों को अस्थायी रूप से बरेली जंक्शन स्टेशन पर ही समाप्त किया जाएगा। यात्रियों को बरेली सिटी तक पहुंचने के लिए अतिरिक्त व्यवस्था करनी होगी। विशेष रूप से 55329 कासगंज-बरेली सवारी ट्रेन और 55328 बरेली-कासगंज सवारी ट्रेन को बरेली जंक्शन से बरेली सिटी के बीच निरस्त रखा जाएगा।
विज्ञापन




ये ट्रेनें केवल कासगंज और बरेली जंक्शन के बीच ही संचालित होंगी। हाथरस सिटी स्टेशन से प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री कासगंज के रास्ते ट्रेन बदलकर बरेली के लिए सफर करते हैं। इनमें नौकरीपेशा, छात्र, व्यापारी और इलाज के लिए जाने वाले लोग शामिल हैं। ऐसे में ट्रेनों के आंशिक निरस्तीकरण से यात्रियों को बीच रास्ते वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पूर्वाेत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल के वरिष्ठ मंडलीय वाणिज्य प्रबंधक संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि निर्माण कार्य पूरा करने के लिए 16 मई तक यह व्यवस्था लागू रहेगी। यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा पर निकलने से पहले ट्रेन की ताजा स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed