{"_id":"693f1ddd32c24969420e68ba","slug":"trains-slow-down-as-fog-sets-in-hathras-news-c-56-1-hts1003-141699-2025-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: कोहरा शुरू होते ही ट्रेनों की रफ्तार हुई धीमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: कोहरा शुरू होते ही ट्रेनों की रफ्तार हुई धीमी
विज्ञापन
कोहरे की शुरुआत होने के साथ ट्रेनों की रफ्तार कम होने लगी है। उत्तर मध्य रेलवे के दिल्ली-हावड़ा रेल खंड और पूर्वोत्तर रेलवे के मथुरा-कासगंज रेल खंड पर चलने वाली अधिकांश ट्रेनों की गति धीमी हो गई है।
कोहरे का सबसे अधिक असर लंबी दूरी की ट्रेनों पर दिखने लगा है। मालदा टाउन से चलने वाली फरक्का एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से हाथरस जंक्शन स्टेशन पर करीब छह घंटे देरी से पहुंची, जबकि बांद्रा-लखनऊ एक्सप्रेस भी दो घंटे से अधिक देरी से पहुंची।
इसके अलावा नीलांचल एक्सप्रेस, महानंदा एक्सप्रेस, मुरी एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेनें भी अपने तय समय से तीन घंटे से अधिक लेट रहीं। इनकी वजह से कई पैसेंजर ट्रेनें देरी से हाथरस जंक्शन और सिटी स्टेशन पर पहुंचीं। यात्रियों को ट्रेनों का इंतजार करना पड़ा। कोहरे के बीच यात्री प्लेटफॉर्म पर ट्रेनों का इंतजार करते हुए नजर आए। प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित कुमार सिंह ने बताया है कि कोहरे में यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ट्रेनों की रफ्तार सीमित रखी जाती है। इसलिए यात्रियों से अपील है कि यात्रा से पहले वह ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेकर ही स्टेशन पहुंचे।
विज्ञापन
हाथरस के स्टेशनों पर ये ट्रेनें पहुंचीं देरी से
ट्रेन नंबर
नाम
देरी
15743
फरक्का एक्सप्रेस
6.40 घंटा
15734
फरक्का एक्सप्रेस
06.10 घंटा
18102
मुरी एक्सप्रेस
2.52 घंटा
12312
कालका एक्सप्रेस
2.45 घंटा
15484
महानंदा एक्सप्रेस
1.37 घंटा
12876
नीलांचल एक्सप्रेस
1.55 घंटा
20921
बांद्रा-लखनऊ एक्सप्रेस 1.32 घंटा
19409
साबरमती एक्सप्रेस
50 मिनट