फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   training to election staff

1,600 कार्मिकों को मतदान का प्रशिक्षण

Mon, 23 Nov 2015 11:55 PM IST
hathras
hathras Updated Mon, 23 Nov 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
हाथरस। मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे चरण में 1,600 से अधिक पीठासीन एवं मतदान अधिकारियों को मतदान प्रक्रिया के बारे में सघन प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में गैरहाजिर 80 मतदान कार्मिकों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई।
विज्ञापन

मंडी समिति में सोमवार को आयोजित प्रशिक्षण में डीएम अबरार अहमद ने मतदान प्रक्रिया में पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका बताई और कहा कि सभी मतदान कार्मिक टीम भावना और व्यवस्थित ढंग से मतदान कराएं। उन्होंने सभी कार्मिकों से स्पष्ट कहा कि मतदान प्रक्रिया के दौरान वह कोई भी ऐसा कार्य या आचरण नहीं करें, जिससे उनकी सत्यनिष्ठा और ईमानदारी पर उंगली उठ सके। आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरश: अनुपालन सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

निर्वाचन प्रशिक्षण प्रभारी एवं पीडी चंद्रशेखर शुक्ला ने कहा कि वह पूरी जिम्मेदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करें। एमजी पॉलीटेक्निक के प्रवक्ता एवं मास्टर टे्रनर राजेश कुमार, गिरीश बाबू नागर, सुरेशचंद्र यादव, आरके जिंदल, भूपेंद्र कुमार और ईश्वर दयाल आदि ने मतदान से पूर्व, मतदान के समय तथा मतदान संपन्न होने के बाद आवश्यक प्रक्रियाओं के बारे में पीठासीन अधिकारियों तथा मतदान अधिकारियों को बिंदुवार जानकारी दी। कर्मियों की शंकाओं का मौके पर समाधान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षण में एडीएम डीपी सिंह, डीडीओ मंजू श्रीवास्तव, डीपीआरओ जगदीशराम गौतम, जिला कृषि अधिकारी शिव कुमार, सहायक अभियंता डीआरडीए सुरेंद्र कुमार गौतम आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed