फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Train passed on oper Railway crossing in Hathras, station master suspend

खुली क्रासिंग से गुजर गई ट्रेन, स्टेशन मास्टर निलंबित

Sat, 06 Jan 2018 12:54 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस। Updated Sat, 06 Jan 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
Train passed on oper Railway crossing in Hathras, station master suspend
ट्रेन - फोटो : self
मथुरा-कासगंज रेलवे ट्रैक पर एक तेज रफ्तार एक्सप्रेस ट्रेन क्रासिंग का फाटक खुला होने पर भी ट्रैक से गुजर गई। यह तो गनीमत रही कि उस समय लोगों की आवाजाही नहीं थी, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। फाटक पर लाल झंडी लगी हुई थी, चालक उसे तोड़ते हुए ट्रेन को गुजार ले गया। इस मामले में स्टेशन मास्टर को निलंबित कर दिया गया है। पूर्वोत्तर रेलवे के पीआरओ का कहना है कि चालक की भूमिका की अभी जांच चल रही है। अगर लापरवाही मिली तो उस पर भी कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन


गुरुवार दोपहर साढ़े तीन बजे कोटा-पटना एक्सप्रेस कासगंज से मथुरा की ओर जा रही थी। ट्रेन के आने से पहले हाथरस सिटी स्टेशन के स्टेशन मास्टर गोपालदास ने रेलवे फाटकों के गेटमैनों को सूचना देकर फाटक बंद करा दिया, लेकिन भूलवश वह सोखना स्थित रेलवे फाटक संख्या 304 को बंद कराना भूल गए और क्रासिंग का फाटक खुला रहा। फाटक के खुला होने पर रेलवे ट्रैक पर लाल झंडी भी लगी हुई थी। ट्रेन के पहुंचने पर चालक ने लाल झंडी को नजरअंदाज कर दिया और ग्रीन सिग्नल नहीं होने पर भी झंडी तोड़ते हुए ट्रेन को आगे ले गया। 
विज्ञापन


रेलवे के नियमों के मुताबिक फाटक के खुला होने पर चालक को ट्रेन को रोक लेना चाहिए और फाटक बंद होने के बाद ही ट्रेन को रवाना करना चाहिए। तालाब चौराहे पर अक्सर ऐसा देखने को मिलता है, जब जाम के कारण गेटमैन फाटक बंद नहीं कर पाता और ट्रेन आ जाती है। ऐसे में ट्रेन का चालक फाटक से पहले ट्रेन को रोककर फाटक बंद होने का इंतजार करता है, लेकिन कोटा-पटना एक्सप्रेस के चालक ने ऐसा नहीं किया। ट्रेन चालक और स्टेशन मास्टर को गोरखपुर मुख्यालय तलब कर लिया गया है। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने स्टेशन मास्टर के निलंबन की पुष्टि की है। उनका कहना है कि इस मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed