{"_id":"630a577dde061d1f3f594daf","slug":"traffic-will-start-on-sikandrau-route-in-september-hathras-news-ali299044290","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिकंदराराऊ मार्ग पर सितंबर में शुरू होगा आवागमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिकंदराराऊ मार्ग पर सितंबर में शुरू होगा आवागमन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
मथुरा-बरेली राजमार्ग पर सितंबर के पहले सप्ताह में लोगों के लिए आवागमन सुचारु होगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचआई) द्वारा गांव बस्तोई के निकट पुलिया का निर्माण शुरू कर दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि 11 अगस्त को मथुरा-बरेली राजमार्ग पर गांव बस्तोई के निकट पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई थी। इस कारण मार्ग पर आवागमन प्रभावित हो रहा है। रोडवेज बस सहित सभी वाहन अन्य गांवों के रास्तों से गंतव्य के लिए आवागमन कर रहे हैं। इस कारण लोगों को मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है।
रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि बसें करीब दो किलोमीटर अतिरिक्त दौड़ रही हैं। इस कारण लोगों को अधिक समय लग रहा है। 13 अगस्त को एनएचएआई ने पुलिया के निर्माण की शुरुआत की थी। अब इस काम के सितंबर के पहले सप्ताह में पूरा होने की उम्मीद है। एनएचएआई के साइट इंचार्ज जसविंदर सिंह का कहना है कि पुलिया निर्माण का कार्य सितंबर के पहले सप्ताह तक पूर्ण हो जाएगा।