फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   tractor tyre burst, rim ring bounced off and hit the head of young man

Hathras News: ट्रैक्टर का टायर फटा, रिम की रिंग उछलकर सिर में लगने से युवक की मौत, पुलिस से नोकझोंक

Tue, 13 May 2025 01:01 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 13 May 2025 01:01 AM IST
सार

पंत चौराहे पर कासगंज की ओर से ईंटों से लदी एक ट्रैक्टर-ट्राली हाथरस की ओर जा रही थी। इस दौरान ट्रैक्टर का पिछला टायर फट गया। इससे तेज धमाका हुआ और टायर के रिम पर लगी लोहे की रिंग अलग हो गई।

विज्ञापन
tractor tyre burst, rim ring bounced off and hit the head of young man
सिकंदराराऊ के पंत चौराहे पाए ईंट से भरी खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली - फोटो : संवाद

विस्तार

सिकंदराराऊ कस्बे में  पंत चौराहे पर 12 मई सुबह नौ बजे ट्राली में ईंटें लादकर ले जा रहे ट्रैक्टर का टायर फट गया। इस दौरान रिम पर लगी लोहे की रिंग अलग हो गई और तेजी से घूमती हुई उछलकर पैदल जा रहे युवक संदीप (18) के सिर में जा लगी, इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। 

विज्ञापन


हादसे में उनके पिता भी घायल हुए हैं। चालक ट्रैक्टर ट्राली छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेजने लगी तो परिजनों ने विरोध किया और चालक की गिरफ्तारी की मांग की। इस दौरान उनकी पुलिस से नोकझोंक भी हुई। 
विज्ञापन


थाना सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव नगला गुलाबी निवासी संदीप कस्बे में कासगंज रोड पर एक पत्थर व टाइल की दुकान पर काम करते थे  और हादसे के वक्त अपने पिता कमलेश के साथ पैदल दुकान पर जा रहे थे। पंत चौराहे पर कासगंज की ओर से ईंटों से लदी एक ट्रैक्टर-ट्राली हाथरस की ओर जा रही थी। इस दौरान ट्रैक्टर का पिछला टायर फट गया। इससे तेज धमाका हुआ और टायर के रिम पर लगी लोहे की रिंग अलग हो गई। तेज गति से घूमती हुई वह संदीप के सिर और चेहरे पर लगी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। कमलेश भी रिम व टायर के टुकड़े लगने से घायल हो गए और गिर पड़े। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विलाप करते परिजन
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। संदीप के परिजन भी मौके पर पहुंच गए, गांव में भी मातम छा गया।  पुलिस, एसडीएम धर्मेंद्र सिंह, सीओ जेएन अस्थाना भी पहुंच गए। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने लगी तो परिजनों ने विरोध किया। बाद में किसी तरह से पुलिस ने उन्हें समझाया और शीघ्र चालक की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। संदीप के परिवारीजन हरिओम ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ दर्ज कराई हैं।युवक की मौत से परिजनो का रो रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed