फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Tractor trolley returning after bathing in Ganga overturned one child died

Hathras News: गंगा स्नान कर लौट रही ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, एक बच्चे की मौत, 23 घायल

Wed, 07 Jun 2023 09:44 AM IST
चमन शर्मा राकेश वार्ष्णेय, अमर उजाला, हाथरस
राकेश वार्ष्णेय, अमर उजाला, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 07 Jun 2023 09:44 AM IST
सार

श्रद्धालु ट्रैक्टर ट्रॉली मे गंगा स्नान करने के लिए कछला घाट गए थे। स्नान कर वापस लौटते समय सोमवार देर रात कासगंज के गांव मोहनपुरा की नगला डोकरिया के पास ट्रॉली किसी तरह पलट गई। ट्रॉली पलटने से उसके नीचे दबकर 12 वर्षीय रमन पुत्र राकेश निवासी खेड़िया खुर्द की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। 

विज्ञापन
Tractor trolley returning after bathing in Ganga overturned one child died
घायल बच्चा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कछला घाट से गंगा स्नान कर वापस लौट रही श्रद्धालुओं से भी ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। जिसके नीच दबने से एक बच्चे की मौत हो गई और 23 लोग घायल हो गए, जिसमें से तीन की हालत गंभीर है।

विज्ञापन


सिकंदराराऊ कोतवाली के गांव खेड़िया  खुर्द से श्रद्धालु ट्रैक्टर ट्रॉली मे गंगा स्नान करने के लिए कछला घाट गए थे। स्नान कर वापस लौटते समय सोमवार देर रात कासगंज के गांव मोहनपुरा की नगला डोकरिया के पास ट्रॉली किसी तरह पलट गई। ट्रॉली पलटने से उसके नीचे दबकर 12 वर्षीय रमन पुत्र राकेश निवासी खेड़िया खुर्द की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। 
विज्ञापन


कासगंज पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रॉली के नीचे दबने से 24 वर्षीय रोहित पुत्र वीरेंद्र, 20 वर्षीय अंकुर पुत्र मुकेश  और 16 वर्षीय आशीष पुत्र मुकेश गंभीर घायल हो गए। इनका निजी चिकित्सालय में इलाज चल रहा है। ट्रॉली पलटने से 20 अन्य लोग मामूली घायल हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed