{"_id":"681138b7541760798402f0ae","slug":"tractor-trolley-loaded-with-wheat-overturned-laborer-died-shaphu-news-c-62-1-sali1024-103397-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: गेहूं से भरी ट्रै्क्टर ट्राॅली पलटी, मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: गेहूं से भरी ट्रै्क्टर ट्राॅली पलटी, मजदूर की मौत
विज्ञापन
सतेंद्र का फाइल फोटो।
- फोटो : Samvad
सादाबाद-जलेसर मार्ग पर सहपऊ के धर्मशाला चौराहा के पास मंगलवार दोपहर बाद गेहूं के बोरों से लदी ट्रैक्टर ट्राॅली पलट गई, इसके नीचे दबने से एक मजदूर की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। चार अन्य मजदूर भी घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। सीएचसी पर उनकी मरहम पट्टी कर घर भेज दिया गया है।
सादाबाद के गांव बघैना निवासी पूरन सिंह गेहूं खरीदने-बेचने का व्यापार करते हैं। वे मंगलवार दोपहर बाद गांव नगला बेनी एवं उसके आस-पास के गांवों से गेहूं खरीद कर ट्रैक्टर ट्रॉली में लाद कर गांव वापस जा रहे थे। इसी बीच सादाबाद-जलेसर मार्ग पर सहपऊ धर्मशाला चौराहा के पास अचानक ट्रैक्टर ट्राॅली पलट गई, जिससे ट्रैक्टर ट्राॅली में गेहूं के बोरों पर बैठे सभी मजदूर दब कर घायल हो गए।
घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। इसमें सतेंद्र कुमार (30) निवासी बघैना को गंभीर हालत में हाथरस जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घायलों ने शिवचरन, रोहित, विष्णु और संतोष सभी बघैना के निवासी हैं, उनकी मरहम पट्टी कर घर भेज दिया गया। सतेंद्र की मौत की सूचना पर उसके परिजन पोस्टमार्टम हाउस हाथरस पहुंच गए। मौत की खबर मिलते ही उसके घर में रोना बिलखना शुरू हो गया।