{"_id":"6a690eb2666ced1c1e0c4ac7","slug":"tractor-trolley-loaded-with-pearl-millet-overturns-farmer-dies-hathras-news-c-58-1-sdb1001-102393-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: बाजरा से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: बाजरा से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, किसान की मौत
Wed, 29 Jul 2026 01:48 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Wed, 29 Jul 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : Archive
राजस्थान की भरतपुर मंडी में बाजरा लेकर जा रहे क्षेत्र के किसानों की ट्रैक्टर-ट्रॉली सोमवार की रात मथुरा-बरेली हाईवे पर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे में बाजरा की बोरियों के नीचे दबने से किसान सुक्खन (55) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य किसान घायल हो गए।
गांव सरौंठ निवासी सुक्खन अपने बड़े भाई हरपाल सिंह, रणधीर सिंह, लाखन सिंह और गांव बघैना निवासी चंद्रवीर सिंह के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली में बाजरा लादकर भरतपुर मंडी जा रहे थे। सोमवार रात करीब आठ बजे थाना रिफाइनरी क्षेत्र की राल चौकी के पास मथुरा-बरेली हाईवे पर ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित हो गया और ट्रॉली सड़क किनारे खाई में पलट गया।
ट्रॉली में लदीं बाजरा की बोरियां किसानों के ऊपर गिर गईं। सुक्खन सिंह बोरियों के नीचे दब गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बोरियां हटाकर अन्य किसानों को बाहर निकाला। घायलों को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। गांव सरौंठ में शोक की लहर दौड़ गई। संवाद