{"_id":"65f33dc819fdaa8c380ded89","slug":"tractor-trolley-laden-with-potatoes-suddenly-overturned-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: आलू से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक पलटी, बड़ा हादसा टला, लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: आलू से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक पलटी, बड़ा हादसा टला, लगा जाम
Thu, 14 Mar 2024 11:41 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 14 Mar 2024 11:41 PM IST
सार
मुरसान कलेक्ट्रेट के निकट रेलवे फाटक पार करते ही आलू से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। गनीमत रही की कोई ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में नहीं आया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
पलटी हुई ट्रैक्टर-ट्रॉली
- फोटो : संवाद
विस्तार
मुरसान कलेक्ट्रेट के निकट असरोई की ओर से आलू लादकर ला रहे एक किसान की ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक रेलवे फाटक पार करते ही पलट गई, जिससे रेल फाटक पर करीब आधे घंटे तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन
बताया जाता है कि गांव असरोई निवासी किसान अपने आलू खोदकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से गांव कोटा की ओर लेकर जा रहे थे। इस दौरान कलेक्ट्रेट के निकट रेलवे फाटक पार करते ही आलू से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। गनीमत रही की कोई ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में नहीं आया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने के बाद किसान ने मजदूर व अन्य लोगों की सहायता से ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीधा किया और दोबारा की बोरियां लादकर चले गए। इस दौरान मथुरा-बरेली मार्ग पर आधा घंटे तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन