फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Tractor-trolley hanging on overbridge due to collision with bus

Hathras News: बस की टक्कर से ओवरब्रिज पर लटकी ट्रैक्टर-ट्रॉली, लगा जाम

Mon, 10 Jun 2024 05:42 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 10 Jun 2024 05:42 AM IST
सार

रोडवेज बस हाथरस से कासगंज की ओर जा रही थी। बस जैसे ही कस्बा हाथरस जंक्शन स्थित रेलवे ट्रैक के ओवरब्रिज पहुंची तो एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ गई। हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली ओवरब्रिज से सर्विस रोड पर लटक गई।

विज्ञापन
Tractor-trolley hanging on overbridge due to collision with bus
हाथरस जंक्शन में पुल से लटका हुआ ट्रेक्टर ट्राली - फोटो : संवाद

विस्तार

बरेली-मथुरा मार्ग के कस्बा हाथरस जंक्शन स्थित ओवरब्रिज पर 9 जून की सुबह बड़ा हादसा होने से टल गया। तेज रफ्तार राजस्थान रोडवेज बस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। ट्रैक्टर-ट्रॉली ओवरब्रिज से नीचे सर्विस मार्ग पर लटक गई। हादसे के बाद काफी देर तक ओवरब्रिज पर जाम लगा रहा।

विज्ञापन


राजस्थान डिपो की एक रोडवेज बस हाथरस से कासगंज की ओर जा रही थी। बस जैसे ही कस्बा हाथरस जंक्शन स्थित रेलवे ट्रैक के ओवरब्रिज पहुंची तो एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ गई। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। इस हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली ओवरब्रिज से सर्विस रोड पर लटक गई। राहत की बात यह रही कि ट्रैक्टर-ट्रॉली नीचे नहीं गिरी।
विज्ञापन


हादसे के बाद घंटों तक ओवरब्रिज पर जाम के हालात बने रहे। वाहनों की लंबी लाइन लग गई, जिससे राहगीरों को काफी ज्यादा दिक्कत हुई। पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रैक्टर-ट्रॉली को हटवाया। तब जाकर रोड पर यातायात व्यवस्था बहाल हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed