{"_id":"69de3759dbb98ae54c002416","slug":"tractor-roadways-bus-car-collision-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras Accident: खड़े ट्रैक्टर को रोडवेज बस ने मारी टक्कर, पीछे से आ रही कार भी बस से जा टकराई, चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras Accident: खड़े ट्रैक्टर को रोडवेज बस ने मारी टक्कर, पीछे से आ रही कार भी बस से जा टकराई, चालक घायल
Tue, 14 Apr 2026 06:17 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Tue, 14 Apr 2026 06:17 PM IST
सार
बस की टक्कर से उसमें सवार यात्रियों में भी अफरा-तफरी मच गई। बस की सवारियां एक-दूसरे पर गिरकर घायल हो गईं। इस बीच पीछे से आ रही एक कार भी ब्रेक लगाते-लगाते बस में जा घुसी, जिससे कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
खड़े ट्रैक्टर से टकराई रोडवेज बस
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिकंदराराऊ में दिल्ली-कानपुर एनएच 34 पर 14 अप्रैल की सुबह 11 बजे गांव अरनोट के पास खड़े खराब ट्रैक्टर को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी, जिससे ट्राॅली के नीचे लेटा ट्रैक्टर का चालक दब गया। इस बीच पीछे से आ रही एक कार भी बस से जा टकराई। हादसे में बस और कार में सवार यात्री घायल हो गए।
विज्ञापन
अलीगढ़ के गभाना क्षेत्र के गांव सोंगरा निवासी सुखवीर पुत्र प्रेमपाल सीमेंट की बोरियां लादकर एटा जा रहे थे। गांव अरनोट पर ट्रैक्टर-ट्रॉली का टायर पंक्चर हो गया। वह ट्रैक्टर को सड़क किनारे खड़ा कर जैक लगाकर टायर बदल रहे थे। इस दौरान पीछे से तेज रफ्तार से आ रही रोडवेज बस ने उनकी ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रॉली के पीछे लगा जैक हट गया और उसके नीचे लेटा चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दब गया। मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीण और राहगीरों ने कड़ी मशक्कत के बाद चालक को ट्रॉली के नीचे से बाहर निकाला। दबने के कारण चालक को गंभीर चोटें आईं हैं। उसे गंभीर हालत में रेफर किया गया है। उसकी पसलियां टूट गईं और हाथ-पैर में फ्रैक्चर हो गया।
विज्ञापन
बस की टक्कर से उसमें सवार यात्रियों में भी अफरा-तफरी मच गई। बस की सवारियां एक-दूसरे पर गिरकर घायल हो गईं। इस बीच पीछे से आ रही एक कार भी ब्रेक लगाते-लगाते बस में जा घुसी, जिससे कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार में दो लोग सवार थे। हादसे में कार चालक कपिल प्रसाद निवासी शांतिनगर एटा घायल हो गया। कोतवाली प्रभारी शिवकुमार शर्मा ने बताया कि तीनों वाहनों को कब्जे में लेकर कोतवाली भेजा गया है। बस के चालक को मौके से पकड़ लिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।