{"_id":"60e0a0468ebc3ee59b7ff212","slug":"tractor-overturned-unbalanced-on-the-bridge-farmer-died-sadabad-news-ali2671857112","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुल पर असंतुलित होकर पलटा ट्रैक्टर, किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुल पर असंतुलित होकर पलटा ट्रैक्टर, किसान की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव खेड़ा बरामई में शनिवार की दोपहर को एक गांव के बाहर नाले की पुलिया पर ट्रैक्टर के असंतुलित होकर पलटने से ट्रैक्टर चालक किसान की मौत हो गई। मौके पर काफी लोगों की भीड़ जुट गई। किसी तरह किसान के शव को ट्रैक्टर के नीचे से निकाला गया। घटना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। इस मामले में मृतक के बेटे ने भी कोतवाली में घटना की सूचना दी।
कोतवाली में दी गई सूचना के मुताबिक, गांव खेड़ा बरामई निवासी रोहित कुमार पुत्र शिवचरन ने बताया कि तीन जुलाई को उसके 55 वर्षीय पिता शिवचरन सिंह पुत्र सुखलाल कृषि फसल ट्रैक्टर में लादकर भरतपुर अनाज मंडी जा रहे थे, गांव के बाहर नाले की पुलिया पर अचानक ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ने से ट्रैक्टर पलट गया, जिससे कृषि कार्य करते समय उनकी ट्रैक्टर के नीचे दबकर मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर आए लोगों जैसे तैसे किसान को ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।