फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Toll Hiked at Baraus Toll Plaza; New Rates Effective from Today

Hathras News: बरौस टोल प्लाजा पर बढ़ा टोल, आज से लागू होंगी नई दरें

Wed, 01 Apr 2026 01:04 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Wed, 01 Apr 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Toll Hiked at Baraus Toll Plaza; New Rates Effective from Today
आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बरौस टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहन चालकों को अब अधिक टोल शुल्क चुकाना होगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा टोल दरों में वृद्धि कर दी गई है, जो एक अप्रैल से लागू हो जाएगी। नई दरों के लागू होने से स्थानीय वाहन चालकों और व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक भार पड़ने लगा है।
विज्ञापन




टोल दरों में सभी श्रेणियों के वाहनों पर वृद्धि की गई है। पहले की तुलना में अब एकल यात्रा, वापसी यात्रा और मासिक पास तीनों में शुल्क बढ़ा दिया गया है। टोल टैक्स की दरों में बढ़ोतरी से वाहन चालकों में नाराजगी देखने को मिल रही है। उनका कहना है कि पहले से ही बढ़ती महंगाई के बीच टोल शुल्क में इजाफा आम लोगों और व्यापारियों के लिए अतिरिक्त बोझ साबित हो रहा है।
विज्ञापन




टोल प्लाजा मैनेजर अमित चौहान ने बताया कि यह बढ़ोतरी नियमानुसार वार्षिक संशोधन के तहत की गई है, जो सड़कों के रखरखाव और सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से लागू की जाती है। फिलहाल नई दरें लागू होने के बाद टोल प्लाजा पर मंगलवार रात 12 बजे से शुल्क वसूली शुरू हो चुकी है और वाहन चालकों को अब बढ़ा हुआ टोल चुकाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed