{"_id":"60ce3b808ebc3ef20a6c696c","slug":"today-will-be-the-first-meeting-of-organized-village-panchayats-of-the-district-hathras-news-ali2659668189","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज होगी जिले की संगठित ग्राम पंचायतों की पहली बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज होगी जिले की संगठित ग्राम पंचायतों की पहली बैठक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
जिले की संगठित ग्राम पंचायतों में 20 जून को पहली बैठक आयोजित होंगी। इन बैठकों को लेकर प्रशासन की ओर से रोस्टर जारी कर दिया गया है। डीएम ने संबंधित ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत अधिकारियों की मौजूदगी में बैठक कराए जाने के निर्देश जारी किए हैं।
राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में जिले में रिक्त ग्राम पंचायत सदस्यों के पदों पर उप चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। उप चुनाव के बाद संगठित हुईं जिले की ग्राम पंचायतों में 20 जून को पहली बैठक होगी। डीएम ने इस बैठक को लेकर सभी ग्राम पंचायत अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। उन्होंने बैठक के लिए रोस्टर भी जारी किया है, इस आधार पर ग्राम पंचायत अधिकारी अपनी अपनी ग्राम पंचायतों में समय पर पहुंचेंगे। बैठक में समितियों का गठन किया जाएगा। इन समितियों के गठन का पूरा ब्योरा ग्राम पंचायत अधिकारी पंचायतराज कार्यालय में उपलब्ध कराएंगे।