फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Today the route will be changed, get informed and leave the house

Hathras News: आज मार्ग रहेगा परिवर्तित, जानकारी कर घर से निकलें

Tue, 04 Jun 2024 05:44 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2024 05:44 AM IST
विज्ञापन
Today the route will be changed, get informed and leave the house
अगर आप आज सुबह शहर से आगरा रोड बाईपास स्थित नगला भुस और वहां से शहर के अंदर आ रहे हैं तो परिवर्तित मार्ग की जानकारी करके घर से निकलें। मंगलवार को शहर के आगरा रोड स्थित एमजी पॉलीटेक्निक संस्थान में मतगणना होगी। जिसके चलते सुबह पांच बजे से मतगणना समाप्त होने तक आगरा रोड पर मार्ग परिवर्तित रहेगा।
विज्ञापन


बता दें कि आम चुनाव 2024 सुरक्षित हाथरस लोकसभा सीट के लिए जिले में सात मई को वोट डाले गए थे। आज (मंगलवार) को शहर के आगरा रोड स्थित एमजी पॉलीटेक्निक संस्थान में सुबह आठ बजे से मतगणना होगी। सुबह पांच बजे से आगरा रोड स्थित गिजरौली ब्लॉक से पुलिस चौकी (बंबा) तक सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा। किसी भी प्रकार के छोटे-बड़े वाहनों के प्रवेश रोक रहेगी।
विज्ञापन


आगरा की ओर से आने वाले मध्यम व बड़े वाहन आगरा-अलीगढ़ बाईपास स्थित नगला भुस से बाईपास होते हुए हतीसा पुल अलीगढ़ और सिकंदराराऊ की ओर जाएंगे। शहर की तरफ से आने वाले छोटे व मध्यम वाहन आगरा रोड स्थित डीआरबी इंटर कॉलेज तिराहा से रोडवेज बस स्टैंड, चामड़ गेट से अपने गंतव्य की ओर रवाना होंगे। अलीगढ़ की तरफ से आने वाले बड़े और छोटे वाहन आगरा-अलीगढ़ रोड बाईपास स्थित रूहेरी तिराहे से बाईपास होते हुए बाया हतीसा पुल मथुरा, आगरा की ओर जाएंगे। सिकंदराराऊ की ओर से आने वाले मध्यम व बड़े वाहन कैलौरा चौराहे से सासनी बाईपास होते हुए बाया सासनी चौराहा बाईपास होते हुए हतीसा पुल अलीगढ़, मथुरा और आगरा की ओर जाएंगे। मथुरा की ओर से आने वाहन हतीसा पुल के ऊपर (बाईपास) से होते हुए आगरा, अलीगढ़ व सिकंदराराऊ की ओर जाएंगे। जलेसर की ओर से आने वाले वाहन चामड़ गेट चौराहा होते हुए बाया आगरा रोड स्थित डीआरबी इंटर कॉलेज तिराहा व रोडवेज बस स्टैंट होते हुए आगरा, अलीगढ़ और मथुरा की ओर जाएंगे। आपातकालीन वाहन एंबुलेंस, फायर ब्रिग्रेड, आदि को आवश्यकतानुसार रूट के हिसाब से निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed