फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   To study agriculture one has to race to neighboring districts

Hathras News: कृषि की पढ़ाई के लिए पड़ोसी जिलों की लगानी पड़ती है दौड़

Sun, 25 May 2025 01:11 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
To study agriculture one has to race to neighboring districts
जिले में कृषि का क्षेत्रफल 1.49 लाख हेक्टेयर है, लेकिन जिले में कृषि के तकनीकी ज्ञान और शिक्षा के लिए कोई भी महाविद्यालय नहीं है। जिले में कृषि विषय से किसी भी महाविद्यालय में स्नातक की मान्यता नहीं है। इस कारण कृषि क्षेत्र में दिलचस्पी रखने वाले जिले के युवा अन्य जिलों में जाकर कृषि संबंधी पढ़ाने करने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

जिले में 89 राजकीय, वित्त पोषित और वित्तविहीन महाविद्यालय हैं। इनमें कला, विज्ञान, कॉमर्स सहित अन्य विषयों से स्नातक की पढ़ाई कराई जाती है। हैरानी की बात यह है कि यहां के विद्यार्थी जब महाविद्यालयों में कृषि वर्ग से स्नातक करने का मन बनाकर महाविद्यालयों में संपर्क करते हैं तो इन विद्यार्थियों को निराशा ही हाथ लगती है।
विज्ञापन




जिले के 89 महाविद्यालयों में से एक में भी कृषि विषय से स्नातक की सुविधा नहीं है। इस कारण यहां के विद्यार्थी अलीगढ़, मथुरा व आगरा जाकर कृषि विषय से स्नातक करने के लिए मजबूर होते हैं। जिले में कुल 1.85 लाख हेक्टेयर भौगोलिक क्षेत्रफल में से 1.49 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल कृषि योग्य है। करीब तीन लाख किसान हैं। इसके बावजूद जिले में अभी तक कृषि की मान्यता नहीं हुई है, जबकि कृषि क्षेत्र में युवाओं के नई तकनीकी के जरिये कई आयाम खुलते जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----



जिले में कृषि क्षेत्र में उच्च शिक्षा की कोई व्यवस्था नहीं है। इस कारण इंटरमीडिएट के बाद कृषि की पढ़ाई के लिए यहां के विद्यार्थियों को नजदीकी जनपदों में जाना पड़ता है।


-अनुज वार्ष्णेय, विद्यार्थी



-----

कृषि में लगातार नई-नई तकनीकी का प्रयोग कर किसानों की आय को दोगुना करने पर जोर दिया जा रहा है, लेकिन जिले में स्नातक विषय तक में कृषि विषय की मान्यता नहीं है।



-अनमोल वार्ष्णेय, विद्यार्थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed