फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   to save from cyber attack don't share personal details

साइबर ठगी से बचना है तो निजी जानकारी न करें साझा

Tue, 19 Jan 2021 11:08 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
to save from cyber attack don't share personal details
गांव मंस्या में साइबर अपराध के प्रति जागरूकता के लिए लगाई गई चौपाल को संबोधित करते एसपी विनीत जाय - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक हाथरस विनीत जायसवाल ने ऑपरेशन साइबर कवच अभियान के तहत मंस्या में चौपाल लगाकर लोगों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया। चौपाल का आयोजन थाना सादाबाद क्षेत्र के गांव मंस्या स्थित मॉडल प्राइमरी स्कूल में हुआ। एसपी ने ग्रामीणों को बताया कि साइबर अपराधी रोज नये-नये तरीकों से अपराध को अंजाम दे रहे हैं।
कभी बैंक डिटेल्स से कभी एटीएम से तो कभी लिंक के माध्यम से हैकर्स पैसे उड़ा रहे हैं। इंटरनेट के प्रयोग की सही जानकारी न होने के कारण लोग आए दिन इनके चंगुल में फंस रहे हैं। अगर साइबर ठगी से बचना है तो हमें किसी भी आदमी से अपनी निजी जानकारी जैसे- आधार कार्ड, पैन कार्ड, एटीएम पीन आदि साझा नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन

चौपाल में एसपी ने बताया कि इंश्योरेंस कंपनी, नौकरी.कॉम के नाम से कॉल आने पर बिना वेरिफिकेशन कोई जानकारी न दें। सोशल मीडिया पर भी व्यक्तिगत जानकारी सार्वजनिक न करें। प्राइवेसी ऑप्शन जरूर इस्तेमाल करें। लॉटरी के नाम पर आने वाले कॉल से भी सावधान रहें। कोई कंपनी कम लागत में अधिक पैसे कमाने का लालच देती है तो सावधान रहिए ऐसी कंपनी फर्जी होती है जो आपका पैसा लेकर कंपनी को बंद कर भाग जाती है। एसपी ने मोबाइल व सोशल मीडिया, वेबसाइट के सुरक्षित प्रयोग की भी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अक्सर आपके ई-मेल पर वित्तीय संस्थाओं के नाम से मिला जुला नाम का फर्जी लिंक बनाकर मेल किया जाता है तथा आपको केवाईसी डिटेल पूर्ण करने के लिए कहा जाता है। इसके माध्यम से भी हैकर्स लोगों को निशाना बनाते हैं। ऐसी चीजों से सावधान रहें। चौपाल में उपस्थित ग्रामवासियों को पोस्टर व पंफलेट वितरित किए गए। चौपाल में नगर क्षेत्राधिकारी रुचि गुप्ता, प्रभारी निरीक्षक सादाबाद डीके सिसौदिया, साइबर सेल प्रभारी व ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed