{"_id":"603be1358ebc3ee61b3348b6","slug":"to-probe-about-electric-sub-station-team-will-be-form-by-md-office-hathras-news-ali2574640175","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुहेरी बिजलीघर की जांच के लिए एमडी ऑफिस से बनेगी टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुहेरी बिजलीघर की जांच के लिए एमडी ऑफिस से बनेगी टीम
विज्ञापन
रूहेरी बिजली घर।
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
वर्ष 2007 में 23 करोड़ की लागत से रुहेरी में बना बिजलीघर आज तक चालू नहीं हो सका। वर्तमान में यह सबस्टेशन खंडहर में तब्दील हो गया है। इसकी जांच के लिए एमडी आफिस से जांच के लिए कमेटी बनाई जाएगी। अधीक्षण अभियंता निगम की एमडी को इस मामले में पत्र भेजेंगे।
शहर से सटे बीस गांवों को बेहतर बिजली आपूर्ति के लिए रुहेरी में करीब 23 करोड़ की लागत से सबस्टेशन बनाया गया था। ग्रामीणों के अनुसार सबस्टेशन को निर्माण इकाई ने बिजली विभाग के हैंडओवर नहीं किया। इस कारण यह सबस्टेशन 13 साल में खंडहर में तब्दील हो गया। वर्तमान में सबस्टेशन पर ग्रामीणों ने कब्जा कर रखा है। कमरों में भूसा भरा हुआ है। सबस्टेशन परिसर में उपले रखे हुए हैं।
इस खबर को अमर उजाला ने बीते दिनों प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया। महकमे के अधीक्षण अभियंता ने इस मामले में गंभीरता दिखाई है। अब अधीक्षण अभियंता निगम की एमडी को जांच कमेटी बनाने के लिए पत्र लिखेंगे। एमडी आफिस की टीम ही सबस्टेशन चालू न होने की पड़ताल करेगी। इस मामले में अधीक्षण अभियंता पवन कुमार अग्रवाल का कहना है कि रुहेरी सबस्टेशन को लेकर एमडी आफिस से कमेटी बनवाई जाएगी। इसके लिए पत्र लिखा जाएगा।