फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   To be empowered, women must be educated

सशक्त होने के लिए महिलाओं का शिक्षित होना जरूरी

Fri, 04 Jan 2019 12:05 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस Published by: Mohd Rafeek Updated Fri, 04 Jan 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
To be empowered, women must be educated
छात्राओं को संबोधित करते मुख्य अतिथि एसडीएम नीतिश कुमार सिंह व मंचासीन अतिथिगण। - फोटो : अमर उजाला
सासनी। अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल अिभयान के तहत गुरुवार को कस्बा के कन्या इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य सीमा श्रीवास्तव की अध्यक्षता में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में एसडीएम नीतीश कुमार सिंह मौजूद थे। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने संयुक्त रूप से मां छविचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर और पुष्प अर्पित कर की। प्रतियोगिता का विषय ‘राष्ट्र निर्माण में नारी की भूमिका’ पर स्कूली छात्राओं ने उत्साह से लिखा।  
विज्ञापन


एसडीएम नीतीश कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षित नारी ही समाज और राष्ट्र के निर्माण में ही सहायक हो सकती है। समाज की मुख्य धारा से जुड़ने के लिए नारी जाति का शिक्षित होना जरूरी है। बच्चियों को बोझ समझने वाले व्यक्ति समाज के हितैषी नहीं हो सकते। महिलाओं को जागरूक करने के लिए शिक्षा जरूरी है। शिक्षित महिलाएं अपनी गरिमा को समझती हैं। शिक्षित महिलाओं में आत्मविश्वास और खुद को समझने की शक्ति होती है। महिलाओं में मुस्कुराहट, हिम्मत और हौसला होता है।
विज्ञापन


आज प्रत्येक क्षेत्र में महिलाएं अपना स्थान बना रही हैं। और समाज में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। अध्यक्षीय भाषण में प्रधानाचार्य सीमा श्रीवास्तव ने कहा कि महिलाओं ने जब से कदम चौखट से बाहर रखे हैं। तब से वह समाज में पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। जल, थल एवं वायुसेना में भी अपना स्थान बनाया है। पुरुष प्रधान समाज में महिलाओं ने पहचान बनाई है। खेल एवं शिक्षा जगत में गौरव हासिल किया है। महिलाएं किसी से कम नहीं हैं। इसके साथ ही उन्होंने इस आयोजन के लिए अमर उजाला समूह और अतिथियों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर रचना रानी, ऊषा सिंह, श्वेता सिंह, रानी अग्रवाल, चंचल सिंह, लक्ष्मी अग्रवाल, नीता गुप्ता, ममता शर्मा, नूतन शर्मा, प्रभा वार्ष्णेय, भारती वार्ष्णेय, नरेंद्र कुमार, चंद्रप्रकाश, घनश्याम शर्मा, शंकरलाल, आनंद शर्मा, प्रेम सिंह, दिनेश कुमार, जीतू आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed