{"_id":"57e9655a4f1c1b7e5d5745ff","slug":"tina-jume-people-dance-show","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीना के डांस शो में झूमे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीना के डांस शो में झूमे लोग
अमर उजाला, हाथरस
Updated Mon, 26 Sep 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
टीवी सीरियल की कलाकार टीना दत्ता डांस का जलवा बिखेरते हुए।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दाऊजी मेला पंडाल में रविवार की रात दो बजे तक संगीत सम्मेलन में भक्त झूमते नजर आए। मेला पंडाल में हजारों की संख्या में लोगों ने महिला कलाकारों के डांस और गीत का लुत्फ उठाया। टीवी सीरियल की कलाकार टीना दत्ता के डांस पर जमकर हूटिंग हुई।
टीना दत्ता ने फिल्म वाजीराव मस्तानी के दीवानी हो गई, ढम-ढम ढोल बाजे, लड़की व्यूटी फुल कर गई चुल्ल, दिल न दिया, दिल न लिया तो बोलो क्या किया डांस पर लोगों ने खूब मनोरंजन किया। मुंबई की डांसर शिखा मल्होत्रा ने ओ शाकी शाकी रे शाकी शाकी, बिल्लो रानी कहो तो अभी जान दे दूं आदि गीतों पर डांस कर धमाल मचाया। दिल्ली की डांसर आलिया ने दिल का क्या करें साहिब, दिल उन्हीं पे मरता है गाने पर धूम मचाई।
अर्जेंटीना क्वीन ने बैले डांस किया तो मेला पंडाल में भीड़ बेकाबू हो गई। लोग अपनी जगहों पर खड़े होकर डांस करने लगे। पंडाल में तालियां और सीटी की आवाजें गूंजने लगी। उन्होंने बैलून के अंदर डांस किया, जिसकी हर किसी ने सराहना की।
विज्ञापन
गायकार विनती सिंह ने अपनी आवाज का जादू बिखेरते हुए बीड़ी जलाई ले जिगर से पिया जिगर में बड़ी आग है..., सात समंदर पार में मैं तेरे पीछे-पीछे आ गई..., सजना पर बारी बारी जाऊंगी मैं, तू ही तो मेरा संसार ऐसा मेरा प्यार है...रंगीलौ मारो ढोलना....सहित कई गीत गाए। मेला पंडाल में संगीत सम्मेलन को देखकर हर किसी ने आयोजकों की सराहना की।
हाथरस। टीवी सीरियल भाभीजी घर पर हैं की कलाकार शुभांगी आत्रे अंगूरी भाभी को भी यहां संगीत सम्मेलन में प्रस्तुति देने आना था, लेकिन जब वह नहीं आईं तो उनके प्रशंसक मायूस हो गए। संगीत सम्मेलन के संयोजक राजेश सिंह गुड्डू ने कहा कि शुभांगी आत्रे आ रही थीं, लेकिन उनके चेहरे पर पिंपल निकलने के कारण वह यहां नहीं आ सकीं।