फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Tin shed and wall collapsed, mother and son injured

Hathras News: भरभराकर गिरे टीन शेड और दीवार, मां-बेटा घायल, हजारों का नुकसान

Mon, 09 Sep 2024 04:54 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Mon, 09 Sep 2024 04:54 AM IST
सार

गांव टीकैत में टीन शेड की दीवार गिरने से एक महिला और उसका बेटा घायल हो गया। वहीं, उच्च प्राथमिक विद्यालय बिसावर प्रथम की चहारदीवारी भी गिर गई।
 

विज्ञापन
Tin shed and wall collapsed, mother and son injured
गांव टीकैत में बारिश से गिरा टीन शेड - फोटो : संवाद

विस्तार

7 सितंबर की रात और 8 सितंबर की सुबह बारिश की वजह से कस्बा बिसावर और क्षेत्र में कई जगह कच्ची-पक्की दीवारें गिर गईं। गांव टीकैत में टीन शेड की दीवार गिरने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए निजी चिकित्सालय ले जाया गया। वहीं, उच्च प्राथमिक विद्यालय बिसावर प्रथम की चहारदीवारी भी गिर गई।

विज्ञापन


उच्च प्राथमिक विद्यालय प्रथम बिसावर की बाहरी दीवार प्रजापति मोहल्ले की तरफ भरभराकर गिर गई। दीवार गिरने से स्थानीय मोहल्ला निवासी पप्पू प्रजापति के सड़क किनारे रखे पके हुए कुल्लड़, गुल्लक और दीवार आदि सामान नष्ट हो गया, जिससे उन्हें हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि दीवार रविवार के अवकाश में गिरी, वरना यहां खेलने वाले बच्चों के साथ हादसा हो सकता था। बताते हैं कि पहले भी यह दीवार कई बार गिर चुकी है।
विज्ञापन


इधर, गांव टीकैत में बारिश से फिर सुबह चार बजे गायत्री देवी का टीन शेड और दीवार भरभराकर गिर गई। गायत्री देवी और उनका बेटा घायल हो गए। वहां बंधी पड़िया भी घायल हो गई। गायत्री देवी के सिर में अंदरूनी चोटें आई हैं और पांव में गंभीर चोटें आई हैं। चारा कूटने की मशीन भी टूट गई। महिला व उनके बेटे को उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। इधर, गांव नगला छत्ती में बारिश से अजीत सिंह के टिन शेड की दीवार भी ढह गई। उनके पशुओं का चारा भी पानी में भीग गया। उन्हें हजारों रुपये का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed