{"_id":"5cf955fbbdec22073f3f2f52","slug":"thundered-mighty-spreading-panic-in-the-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में गरजा महाबली, मची खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में गरजा महाबली, मची खलबली
Thu, 06 Jun 2019 11:54 PM IST
Mohd Rafeek
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
Published by: Mohd Rafeek
Updated Thu, 06 Jun 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
अलीगढ़ रोड पर अतिक्रमण हटाने के दौरान होती नोकझोंक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। प्रशासन ने पालिका प्रशासन के साथ मिलकर शहर में गुरुवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान महाबली जमकर गरजा और कच्चे पक्के निर्माण ध्वस्त किए। दुकानदारों की अधिकारियों से तीखी नोंकझोंक भी हुई।
इस समय शहर में अतिक्रमण के चलते जाम के हालात हैं। इसी को लेकर एसडीएम सदर नीतेश कुमार, सीओ सिटी रामशब्द की अगुवाई में पालिका की टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। यह अभियान आगरा रोड पर चिंताहरण मंदिर के निकट से शुरू हुआ। इस अभियान में जेसीबी ने सबसे पहले सड़क पर रखे खोखे व अस्थाई अतिक्रमण हटाए। कई खोखे टूट गए। दुकानों के बाहर रखे तख्ते होर्डिग्स आदि नगर पालिका की टीम ने अपने कब्जे में ले लिया।
इन्हें टै्रैक्टर में लदवा दिया। इससे वहां अफरा तफरी मच गई। कुछ दुकानदारों ने यह आरोप लगाया कि प्रभावशाली व्यक्तियों के यहां से अतिक्रमण नहीं हटाया जा रहा है। यहां के बाद यह अभियान बुर्जवाला कुंआ, घासमंडी, घंटाघर, हलवाई खाने तक चला। वहां भी अस्थाई अतिक्रमण हटाए गए। कुछ लोगों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। अभियान को लेकर अफरा तफरी का माहौल रहा। पॉलीथिन के खिलाफ भी पालिका प्रशासन ने इस दौरान अभियान चलाया। दुकानदारों से जुर्माना वसूला। पालिका के ईओ स्वदेश आर्य, टीएस व अन्य कर्मी भी मौजूद थे।