फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   thrown deid body of selsmen after murder

सेल्समैन की हत्या कर शव फेंका

Sat, 09 Jan 2016 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 09 Jan 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन

 सुबह तड़के मंडी समिति के पीछे एक कॉलोनी में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक के गले में फंदा लगा हुआ था। आशंका है कि उसकी हत्या कर शव को यहां फेंका गया है। युवक की शिनाख्त अलीगढ़ रोड स्थित एक ट्रैक्टर एजेंसी के सेल्समैन के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों ने रंजिशन हत्या की आशंका जताई है और दो लोगों पर हत्या का शक जताया है। 

पुलिस के मुताबिक मृत युवक का नाम सतेंद्र कुमार शर्मा पुत्र रमेश चंद्र शर्मा निवासी तरसारा, इगलास है। वह कुछ समय से रमनपुर में महादेवी बगीची के पास किराए के मकान में परिवार के साथ रह रहा था। परिजनों का कहना है कि गुरुवार रात को सतेंद्र को किसी ने फोन कर बुलाया। इसके बाद से ही वह लापता था। अगले दिन सुबह मंडी के पीछे कॉलोनी में टहलने पहुंचे कुछ बुजुर्गोें ने सतेंद्र का शव पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी। सतेंद्र के गले में फंदा और निशान होने से उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही ही। उसकी जेब से ऑल्टो कार की चाबी और सिगरेट की डिब्बी भी पुलिस को मिली है। शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया है। परिजनों का कहना है कि रंजिशन सतेंद्र की हत्या की गई है। मृतक के परिजनों ने दो लोगों पर हत्या का शक जताया है। तहरीर पुलिस को सौंप दी है। थानाध्यक्ष राजेश्वर प्रसाद त्यागी के मुताबिक तहरीर में किसी नाम का खुलासा नहीं किया गया है। मुकद्मा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और हत्या के कारणों का पता लगा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed