फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Throwing the bodies of animals in the park

पार्क में फेंक रहे पशुओं के शव

Tue, 17 May 2016 11:55 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 17 May 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
Throwing the bodies of animals in the park
मधुगढ़ी गांधी पार्क में पड़ी गंदगी में विचरण करते मवेशी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
हाथरस। जिस मधुगढ़ी पार्क की बदहाली को लेकर पहले भी कई बार हंगामा हो चुका है, उसकी बदहाली का मुद्दा एक बार फिर गर्माया है। अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा ने इस बारे में डीएम को ज्ञापन सौंपा है, जिसमें पार्क की सफाई कराके इसका सौंदर्यीकरण कराने की मांग की गई है।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष रज्जनलाल के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि वाल्मीकि बस्ती मधुगढ़ी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम पर पार्क है। यहां पर सड़े-गले जीव-जंतुओं के शव फेंके जाते हैं। पार्क के सामने भैंसों का पालन होता है। इन्हें पालने वाले इनकी गंदगी भी वहीं पर फेंकते हैं। वर्तमान में पार्क में मात्र चार पौधे लगे हैं, उन्हें भी वह क्षति पहुंचा रहे हैं। वन विभाग द्वारा वहां गमले या उनकी सुरक्षा के लिए कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। उन्होंने डीएम से पार्क में बाउंड्री, बैठने के लिए बैंच, पेड़-पौधे लगवाकर पार्क का सौंदर्यीकरण कराने और नगर पालिका को जेसीबी लगवाकर पार्क की युद्ध स्तर पर सफाई कराने की मांग उठाई है। महासभा ने कहा है कि गंदगी के चलते इलाके में बीमारियां फैल रही हैं, जिससे लोगों का जीना मुहाल हो गया है।
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में विकास कुमार, लाखन कुमार, मोनू कुमार, होरीलाल, दौलतराम, रूपेश साहिल, विक्रांत आदि अनेक लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed