फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Three vehicles collided in dense fog

Hathras Road Accident: घने कोहरे में भिड़े तीन वाहन, युवक की मौत, दो घायल

Fri, 03 Jan 2025 04:27 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 03 Jan 2025 04:27 PM IST
सार

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि लोडर वाहन के आगे के हिस्से के परखच्चे उड़ गए। कुछ देर के लिए राजमार्ग पर यातायात भी थम गया था। हादसे के बाद वहां आए लोगों और पुलिस कर्मियों ने किसी तरह वाहन में अंदर फंसे घायलों को निकाला।

विज्ञापन
Three vehicles collided in dense fog
रोडवेज में पीछे से टकराई क्रेटा - फोटो : संवाद

विस्तार

सादाबाद के आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव नगला हरकेश के निकट 2 जनवरी की सुबह घने कोहरे में तीन वाहन आपस में टकरा गए। रोडवेज बस और लोडर वाहन की टक्कर तो इतनी जबरदस्त थी कि लोडर में सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि चालक सहित दो अन्य घायल हो गए।

विज्ञापन


2 जनवरी की सुबह करीब पौने सात बजे कोहरा घना था और दृश्यता काफी कम थी। आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव नगला हरिकेश के पास आगरा की ओर से आ रही गढ़मुक्तेश्वर डिपो की रोडवेज बस और सादाबाद की ओर से जा रहे लोडर वाहन की आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई। अचानक इन दोनों वाहनों के भिड़ने से पीछे से आ रही एक क्रेटा कार भी रोडवेज बस में पीछे से टकरा गई। तीनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन


लोडर वाहन में सवार सादाबाद क्षेत्र के गांव भदूरी निवासी करीब 25 वर्षीय सुमित भारद्वाज उर्फ मनीष पुत्र रामकुमार की मौके पर मौत हो गई, जबकि क्षेत्र के गांव गीगला निवासी 29 वर्षीय राजकुमार पुत्र रामचरन और लोडर वाहन चालक 31 वर्षीय मोहसिन पुत्र नसीर बाबू निवासी जमालपुर थाना देहली गेट जनपद अलीगढ़ गंभीर रूप से घायल हो गए। इधर, बस में सवार लोगों में भी चीख-पुकार मच गई। मौके पर पुलिस और हाइवे की एंबुलेंस भी पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि लोडर वाहन के आगे के हिस्से के परखच्चे उड़ गए। कुछ देर के लिए राजमार्ग पर यातायात भी थम गया था। हादसे के बाद वहां आए लोगों और पुलिस कर्मियों ने किसी तरह वाहन में अंदर फंसे घायलों को निकाला। पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए आगरा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। वहां उनका उपचार चल रहा है, जबकि सुमित के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।


पोस्टमार्टम के बाद सुमित का शव बृहस्पतिवार की शाम को गांव भदूरी पहुंचा तो कोहराम मच गया। सुमित आगरा में किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। मौके पर थाना पुलिस पहुंच गई। । जेसीबी की मदद से वाहनों को सड़क किनारे हटाकर यातायात को सुचारू कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed