{"_id":"677dfafd9a22671cc8028772","slug":"three-vehicle-collision-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras Road Accident: तीन वाहनों की आपस में भिड़ंत, तीनों चालकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras Road Accident: तीन वाहनों की आपस में भिड़ंत, तीनों चालकों की मौत
Wed, 08 Jan 2025 09:41 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Wed, 08 Jan 2025 09:41 AM IST
सार
दो कैंटर एक दूसरे केंद्र से जंजीर से बंधे हुए थे। दोनों के मध्य के मध्य बंधी जंजीर टूट गई। दोनों कैंटरों के चालक टूटी हुई जंजीर को ठीक कर रहे थे। कोहरा होने के कारण पीछे से आ रहा कैंटर उनसे टकरा गया।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रसत कैंटर
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
हाथरस में सादाबाद क्षेत्र के पास से गुजरने वाले यमुना एक्सप्रेसवे पर गांव मिढावली के पास माइलस्टोन 141 और 142 के बीच तीन वाहन आपस में टकरा गए । तीनों वाहनों के आपस में टकराने से तीनों चालकों की मौत हो गई है। पुलिस ने उनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव मिढावली के पास माइल स्टोन 142 पर दो कैंटर एक दूसरे केंद्र से जंजीर से बंधे हुए थे। एक कैंटर खराब था। इस कारण से दूसरा कैंटर वाला जंजीर से बांधकर आगरा की तरफ ले जा रहा था। अचानक गांव मिढावली के पास माइलस्टोन 142 पर दोनों के मध्य के मध्य बंधी जंजीर टूट गई।
विज्ञापन
दोनों कैंटरों के चालक टूटी हुई जंजीर को ठीक कर रहे थे। कोहरा होने के कारण पीछे से आ रहा कैंटर उनसे टकरा गया। हादसे में तीनों चालक राहुल उर्फ बॉबी पुत्र इंस्पेक्टर निवासी कलखेत कुरावली मैनपुरी, रंजीत पुत्र विकास निवासी नगला उम्मेंद हाथरस व तरुण पुत्र राकेश निवासी सैनी नगर फिरोजाबाद की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तीनों मृतक कैंटर के मालिकों को फोन कर दिया गया है।
विज्ञापन