फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Three thousand three hundred divyanga pension

तीन सौ से तीन हजार हो दिव्यांग पेंशन

Mon, 15 Feb 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 15 Feb 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन

हाथरस। नगर पंचायत मेंडू में रविवार को रावत शिक्षा समिति के सौजन्य से दिव्यांग जन विकास यूनियन एवं दिव्यांग विकलांग शोषण मुक्ति संस्थान के बैनरतले दिव्यांग बंधु जागरूकता बैठक हुई। बैठक में शासन की योजनाओं के बारे में दिव्यांगों को जानकारी दी गई।

विज्ञापन

बैठक में कई दिव्यांगों को संगठन की सदस्यता ग्रहण कराई गई। उन्हें नशा, जुआ, चोरी और भ्रूण हत्या आदि से दूर रहने की सीख दी गई। बैठक में दिव्यांगों ने दिव्यांग पेंशन को तीन सौ रुपये से बढ़ाकर तीन हजार रुपये किए जाने, दिव्यांग आरक्षण 15 फीसदी करने, निशुल्क चिकित्सा उपलब्ध कराने, बीपीएल राशन कार्ड, आवास, शौचालय बनवाने, बच्चों को निशुल्क शिक्षा देने, रोजगार व समान नागरिकता का अधिकार कानून लागू करने के अलावा दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने में आने वाली कठिनाई को दूर कराने की मांग की गई। अध्यक्षता योगेश कुमार ने की। इस मौके पर राजेश कुमार उपाध्याय, सत्यप्रकाश उपाध्याय, विनीता शर्मा, डीपी सिंह, गौरव, पप्पू सिंह, सतीश कुमार, केपी सिंह आदि थे।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed