फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Three teachers got jobs by ignoring the rules, will be dismissed

Hathras News: नियमों को ताक पर रखकर तीन शिक्षकों ने पाई नौकरी, होंगे बर्खास्त

Sat, 31 May 2025 01:58 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sat, 31 May 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Three teachers got jobs by ignoring the rules, will be dismissed
मृतक आश्रित कोटे में नियमों को ताक पर रखकर माध्यमिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक के पद पर नियुक्ति हासिल करने वाले तीन शिक्षकों की सेवा समाप्ति के आदेश डीएम ने डीआईओएस को दिए हैं। डीएम ने इन शिक्षकों से अब तक लिए गए वेतन की नियमानुसार वसूली कराने और इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का भी आदेश दिया है।
विज्ञापन

जारी आदेश में डीएम राहुल पांडे ने कहा है कि नागरिक कल्याण भ्रष्टाचार एवं अपराध निवारण समिति के राष्ट्रीय महासचिव अजय कुमार शर्मा ने 12 सितंबर 2024 को मलखान सिंह इंटर कॉलेज ठूलई में कार्यरत सहायक अध्यापक निर्भय कुमार सेंगर, संजय कुमार सेंगर और मुंशी गजाधर सिंह जनता इंटर कॉलेज कौमरी के सहायक अध्यापक दिनेश कुमार सेंगर के खिलाफ मृतक आश्रित नियमावली 1974 के प्रावधानों के प्रतिकूल मृतक आश्रित के रूप में नौकरी हासिल करने की शिकायत की थी।
विज्ञापन

डीएम ने इसकी जांच अपर जिलाधिकारी न्यायिक को सौंपी थी। एडीएम न्यायिक ने 20 मई को जांच आख्या प्रस्तुत की थी। इसके अनुसार मलखान सिंह इंटर कॉलेज ठूलई में कार्यरत सहायक अध्यापक निर्भय कुमार सेंगर के पिता सूरजपाल सिंह की मौत के समय उनकी मां संतोष कुमारी इसी विद्यालय में सेवारत थीं। सहायक अध्यापक संजय कुमार सेंगर के पिता मोहन मुरारी की मौत के समय उनकी मां श्रीमती देवी ब्लॉक सासनी के कन्या प्राइमरी विद्यालय सलेमपुर में अध्यापक के पद पर कार्यरत थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंशी गजाधर सिंह जनता इंटर कॉलेज कौमरी में कार्यरत सहायक अध्यापक दिनेश कुमार सेंगर के पिता निरंजन सिंह की मृत्यु के समय उनकी मां कृष्णा कुमारी स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत थीं। इन तीनों शिक्षकों द्वारा मृतक आश्रित नियमावली 1974 के प्रावधानों के विपरीत मृतक आश्रित कोटे में सहायक अध्यापक के पद पर नौकरी प्राप्त की।

-

एडीएम न्यायिक की जांच आख्या के आधार पर तीनों शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश डीआईओएस को दिए गए हैं।

- राहुल पांडेय, डीएम हाथरस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed