{"_id":"6924c5d4a304b325f10ca380","slug":"three-people-including-two-lawyers-were-injured-in-the-scuffle-hathras-news-c-56-1-sali1016-140791-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: झगड़े में दो अधिवक्ताओं सहित तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: झगड़े में दो अधिवक्ताओं सहित तीन घायल
Tue, 25 Nov 2025 02:23 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Tue, 25 Nov 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
स्थानीय सुभाष गली में सोमवार को दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष के अधिवक्ता सहित तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का उपचार कराया।
इस विवाद में एक पक्ष के अधिवक्ता दीपक सविता, अजय सविता और इनके पिता रामस्वरूप घायल हो गए। घायलोें का आरोप है कि आरोपियों ने उनको घर में घुसकर सरिया और लाठी-डंडों से पीटा। मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने विवाद करने वाले दूसरे पक्ष के लोगों को हिरासत में ले लिया। बताते हैं कि यह झगड़ा अधिवक्ता की फीस को लेकर हुआ। इधर, घटना से अधिवक्ताओं में भी रोष फैल गया है। काफी अधिवक्ता सीएचसी पर पहुंच गए और घायल अधिवक्ताओं का हाल जाना। कोतवाल योगेश कुमार ने बताया कि मामले में तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।