फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Three Noida-bound buses will return via Delhi.

Hathras News: दिल्ली होकर लौटेंगी नोएडा जाने वाली तीन बसें

Sat, 07 Feb 2026 02:17 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Three Noida-bound buses will return via Delhi.
हाथरस से नोएडा जाने वाली पांच में से तीन बसों की वापसी दिल्ली के आनंद विहार से होगी। वापसी में यह बसें अलीगढ़-सिकंदराराऊ-कासगंज होते हुए हाथरस आएंगी। इससे नोएडा, दिल्ली और आनंद विहार से अलीगढ़, सिकंदराराऊ और कासगंज आने वाले सैकड़ों मुसाफिरों को बड़ी राहत मिलेगी, हालांकि वापसी में जल्द हाथरस पहुंचने वाले मुसाफिरों को सिकंदराराऊ उतर कर हाथरस के लिए दूसरी बस पकड़नी पड़ेगी, जिससे उन्हें परेशानी होगी। हाथरस और नोएडा के बीच दोनों डिपो की ओर से रोजाना 13 बसें चल रही हैं।
विज्ञापन

हाथरस डिपो से नोएडा के लिए पांच बसों का संचालन किया जा रहा था। वापसी के समय नोएडा डिपो से स्पष्ट समय स्लॉट और पर्याप्त सवारियां नहीं मिली रहीं थीं। इससे रोडवेज को आर्थिक नुकसान हो रहा था और यात्रियों को समय पर बस सेवा नहीं मिल पा रहीं थीं। इन्हीं परिस्थितियों को देखते हुए विभाग ने नई व्यवस्था लागू की है। अब तीन बसें नोएडा से आनंद विहार दिल्ली पहुंचेंगी, जहां से सवारियां लेकर अलीगढ़ और कासगंज होते हुए हाथरस पहुंचेंगी।
विज्ञापन

शेष दो बसों के मार्ग में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है। ये दोनों बसें पूर्व निर्धारित समय के अनुसार हाथरस से नोएडा के लिए रवाना होंगी और वहां से वापस हाथरस आएंगी। डिपो प्रभारी मंगेश कुमार ने बताया कि नोएडा डिपो की ओर से वापसी के लिए समय न दिए जाने के कारण दिल्ली होकर वापसी करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स

नोएडा डिपो की आठ बसें रोजाना आती हैं हाथरस
नोएडा डिपो की ओर से यमुना एक्सप्रेस वे के रास्ते रोजाना आठ रोडवेज बसों का संचालन हाथरस के लिए होता है। वहीं समय-समय पर यात्रियों की मांग पर इन बसों की संख्या बढ़ाकर 15-16 तक कर दी जाती है। इसके अलावा हाथरस डिपो की भी पांच बसें रोजाना नोएडा जाती हैं।


नोएडा और दिल्ली जाने वाली बसों की समय सारिणी
-सुबह 08:15 बजे नोएडा जाना, वापसी दोपहर 12:45 बजे।

-सुबह 11:00 बजे नोएडा जाना, वापसी दोपहर 04:20 बजे।

-दोपहर 01:45 बजे नोएडा जाना, वापसी दिल्ली आनंद बिहार से।

-दोपहर 02:45 बजे नोएडा जाना, वापसी दिल्ली आनंद बिहार से।

-शाम 05:00 बजे नोएडा जाना, वापसी दिल्ली आनंद बिहार से।
--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed