फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Three more kidnappers arrested from Hathras in manager kidnapping case

मैनेजर अपहरण कांड: हाथरस से तीन अपहरणकर्ता और दबोचे, चार पहले ही पकड़े जा चुके हैं

Sun, 05 Jan 2025 09:29 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 05 Jan 2025 09:29 AM IST
सार

बाइक पर सवार तीन व्यक्तियों को रोकने के लिए पुलिस टीम ने कोशिश की, पर रूकने की जगह बाइक सवारों ने रफ्तार और बढ़ा दी। बाइक सवारों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने कार्रवाई में फायरिंग की।

विज्ञापन
Three more kidnappers arrested from Hathras in manager kidnapping case
घायल अपहरणकर्ता को ले जाती पुलिस टीम - फोटो : पुलिस

विस्तार

हाथरस में जियो फाइबर के मैनेजर अभिनव भारद्वाज के अपहरण मामले में पुलिस ने रुहेरी किंदौली नहर कट के पास से तीन और अपहरणकर्ताओं को दबोच लिया है। एसटीएफ और हाथरस पुलिस ने 4 जनवरी को मुरादाबाद से चार अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर मैनेजर को सकुशल मुक्त कराया था।

विज्ञापन


आज प्रातः 7 बजे थाना हाथरस गेट के रुहेरी किंदौली नहर कट के पास तहसील सदर की ओर से एक बाइक पर सवार तीन व्यक्तियों को रोकने के लिए पुलिस टीम ने कोशिश की, पर रूकने की जगह बाइक सवारों ने रफ्तार और बढ़ा दी। बाइक सवारों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने कार्रवाई में फायरिंग की। प्रशांत पुत्र महेश निवासी सहार थाना छतारी जनपद बुलंदशहर और अंशुल उर्फ गोलू पुत्र नेम सिंह निवासी हतीशा थाना हाथरस गेट के पैर में गोली लगी है। 
विज्ञापन


घायलों को उपचार के लिए बागला जिला हॉस्पिटल ले जाया गया है। घायलों के पास से दो तमंचा 315 बोर, दो खोखा कारतूस और 4 जिंदा कारतूस तथा एक बाइक हीरो स्पलेंडर प्लस, जिस पर कोई नंबर नहीं  नहीं है, बरामद किया गया है। घायल अपराधी प्रशांत के विरुद्ध पूर्व में भी 4 अभियोग पंजीकृत हैं। तलाशी के दौरान इनका साथी वीरेंद्र उर्फ प्रिंस पुत्र सतीश निवासी दिनेशपुर, जनपद रुद्रपुर, उत्तराखंड को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ये तीनों अभियुक्त 1 जनवरी 2025 को थाना हाथरस गेट, हाथरस में घटित जियो फ़ाइबर कंपनी के मैनेजर अभिनव भारद्वाज के अपहरण की घटना में शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना स्थल
अपहरण में अब तक यह हुए गिरफ्तार

  1. विशाल पुत्र मोहनलाल निवासी राजपुरा धारानौला थाना कोतवाली व जनपद अल्मोड़ा उत्तराखंड । (घायल)
  2. गोलू उर्फ यश राघव पुत्र हरिगोपाल निवासी छतारी जनपद बुलन्दशहर । (घायल)
  3. सूजल कुमार पुत्र सुरेशलाल निवासी कनेली थाना व जनपद अल्मोड़ा उत्तराखंड ।
  4. करण विष्ट पुत्र राजेन्द्र विष्ट निवासी मालगंव थाना व जनपद अल्मोड़ा उत्तराखंड ।
  5. प्रशांत पुत्र महेश निवासी सहार थाना छतारी जनपद बुलंदशहर।  (घायल)
  6. अंशुल उर्फ गोलू पुत्र नेम सिंह निवासी हतीशा थाना हाथरस गेट।  (घायल)
  7. वीरेंद्र उर्फ प्रिंस पुत्र सतीश निवासी दिनेशपुर, जनपद रुद्रपुर, उत्तराखंड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed