फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Three killed on the spot in a tragic accident collision between canter and tanker

हाथरस : कैंटर और टैंकर की भीषण भिड़ंत, दर्दनाक हादसे में तीन की मौके पर मौत

Fri, 05 Feb 2021 01:53 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Fri, 05 Feb 2021 01:53 PM IST
विज्ञापन
Three killed on the spot in a tragic accident collision between canter and tanker
कैंटर और टैंकर की भीषण भिड़ंत - फोटो : अमर उजाला
हाथरस के सासनी क्षेत्र में अलीगढ-आगर राजमार्ग पर टैंकर और कैंटर की भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार की सुबह आगर की ओर से एक खाली कैंटर गाजियाबाद जा रहा था। वहीं अलीगढ़ की ओर से एक कोलतार से भरा टैंकर आ रहा था। जैसे ही वह हनुमान चौकी के निकट घने मोड के निकट पहुंचे, दोनों वाहनों में आमने-सामने की भीषण भिड़ंत हो गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि कैंटर सवार तीन व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। साइन पुत्र नवीस उम्र 21 वर्ष मेरठ, नावेद अहमद पुत्र मुनाजरा उम्र 30 वर्ष निजामुद्दीन दिल्ली और आजाद अली पुत्र मुहम्मद अली उम्र 34 वर्ष हापुड़ के निवासी है। 
विज्ञापन


शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा
हादसे को देख मौके पर राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। वहीं राहगीरों से सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। शव को बामुश्किल कैंटर से निकाला। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य हादसे में दो लोगों की मौत
वहीं हाथरस के ही अन्य हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। मुरसान क्षेत्र में सादाबाद रोड पर शुक्रवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सड़क पर कार अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में दो लोगों की पर मौत हो गई, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed