{"_id":"5e9dcb438ebc3ed5bc1f0118","slug":"three-die-in-a-day-shaphu-news-ali2318020149","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही रात में गांव में तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ही रात में गांव में तीन की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
क्षेत्र के ग्राम पंचायत खोंडा के मौजा नगला बंजारा में रविवार की देर रात तीन लोगों की मौत हो गई। मृतक में एक 80 साल की वृद्धा, एक 45 साल का युवक और 15 माह की लड़की भी शामिल है। एक ही रात तीन मौत से गांव के लोगों में दहशत का माहौल है। वहीं, सूचना पर पुलिस प्रशासन भी हरकत में आ गया। मौके पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने परिवार के सभी लोगों की जांच की। जांच में सभी स्वस्थ पाए गए। हालांकि, एहतियातन पूरे गांव पर नजर रखी जा रही है।
गौरतलब है कि गांव नगला बंजारा के अधिकांश लोग गांव से बाहर रहकर मेहंदी लगाने, कपड़े एवं इत्र बेचने का काम करते है। लॉकडाउन लागू होने के बाद वह सभी बाहर शहरों में काम बंद होने के कारण गांव में ही आ चुके हैं। पूरे क्षेत्र के लोग उक्त गांव को संदिग्ध नजरों से देखते हैं। इस मामले में सीएचसी प्रभारी डॉ प्रकाश मोहन का कहना है कि तीन लोगों की मौत की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में पहुंच कर मृतक के परिवार एवं पड़ोसियों का मेडिकल चेकअप किया। सभी स्वस्थ पाए गए। एहतियातन पूरे गांव पर नजर रखी जा रही है। वहीं, मृतकों के परिजनों का कहना है कि वे काफी समय से बीमार चल रहे थे। उनकी मौत स्वाभाविक है।