फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Three dead including two women from cold wave

ठंड से दो महिलाओं समेत तीन की मौत

Sat, 06 Jan 2018 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।  Updated Sat, 06 Jan 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
Three dead including two women from cold wave
बर्फीली हवाओं - फोटो : amar ujala
जिले में पड़ रही हाड़ कंपाऊ ठंड से मौतों का सिलसिला जारी है। बीते चौबीस घंटों में तीन लोगों की ठंड की चपेट में आकर मौत हो गई। हसायन में ठंड से दो महिलाओं ने दम तोड़ दिया तो सिकंदराराऊ में खेत में पानी लगाने गए किसान की ठंड से जान चली गई। 
विज्ञापन


हसायन क्षेत्र की ग्राम पंचायत ढड़ौली में शनिवार को महिला रामश्री देवी पत्नी राम सिंह की ठंड से मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि रामश्री काफी गरीब परिवार की महिला थी। उसके पास रहने के लिए एकमात्र टूटा-फूटा घर ही है। महिला के पति राम सिंह की 20 साल पहले मौत हो गई थी, जबकि पिता की मौत के 10 साल बाद पुत्र भी चल बसा। रामश्री के जीवन यापन का एकमात्र सहारा 15 वर्षीय नाती ही है। गरीबी के कारण रामश्री के पास ठंड से बचाव का कोई साधन नहीं था। क्षेत्र के गांव नगला कांच में भी शुक्रवार की रात्रि को शकुंतला देवी पत्नी नत्थू सिंह की मौत हो गई।
विज्ञापन


सुबह जब नत्थू सिंह और उनकी पुत्रवधु ने शकुंतला देवी को जगाने के लिए गए तो शंकुतला देवी मृत अवस्था में मिलीं। परिजनों के मुताबिक शकुंतला देवी की मृत्यु ठंड लगने से हुई है। इस मामले की जानकारी ग्रामीणों ने लेखपाल रामदास गौतम को भी दी। हालांकि लेखपाल ने शंकुतला की मौत की वजह उनकी बीमारी को बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव बरामई में खेत में पानी लगाने के दौरान किसान की मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक ठंड लगने से उनकी मौत हुई है। गांव निवासी किसान भूप सिंह पुत्र पन्नालाल (55 वर्ष) अपने ढाई बीघा गेहूं की फसल में पानी लगा रहे थे। पानी लगाते में वो खेत में गिर पड़े। एसडीएम ज्योत्स्ना बंधु ने बताया कि लेखपाल को गांव में जांच करने के लिए भेज दिया गया है। उनकी रिपोर्ट पर ही आगे की कार्यवाही की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed