फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Three children fell into the water of Karvan river, one died due to drowning

Hathras News: खेत पर पिता को खाना देने जा रहे तीन बच्चे करवन नदी में गिरे, एक की डूबने से मौत

Sat, 30 Sep 2023 06:22 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 30 Sep 2023 06:22 PM IST
सार

राजन लाल की 14 वर्षीय बेटी रेखा, 12 वर्षीय पुत्र मनोज व 10 वर्षीय पुत्र ईशान खाना देने के लिए करवन नदी में पानी रोकने के लिये बने टेपर को पार कर रहे थे। इसी दौरान तीनों बच्चों का पैर फिसल गया। जिसके चलते तीनों बच्चे करवन नदी के पानी में गिर गये।  

विज्ञापन
Three children fell into the water of Karvan river, one died due to drowning
सादाबाद के अस्पताल में मनोज का उपचार करते चिकित्सक - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस में मुरसान क्षेत्र के गांव लुहेटा कला में शनिवार की दोपहर अपने पिता को खेत पर खाना देने जा रहे तीन बच्चे करवन नदी के पानी में डूब गए। बच्चों के पानी में डूबने की सूचना पर ग्रामीण सहित परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। पानी से तीनों बच्चों को बाहर निकाला गया और सादाबाद स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने एक बच्चे को मृत घोषित कर दिया। बच्चे के मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन


गांव लुहेटा निवासी राजन लाल एक किसान के यहां पर मजदूरी करने के लिए गए थे। शनिवार की दोपहर करीब साढ़े बारह बजे राजन लाल की 14 वर्षीय बेटी रेखा, 12 वर्षीय पुत्र मनोज व 10 वर्षीय पुत्र ईशान खाना देने के लिए करवन नदी में पानी रोकने के लिये बने टेपर को पार कर रहे थे। इसी दौरान तीनों बच्चों का पैर फिसल गया। जिसके चलते तीनों बच्चे करवन नदी के पानी में गिर गये।  
विज्ञापन


बताया जाता है कि इस दौरान इन बच्चों के साथ में एक अन्य बच्चा और था वह वापस दौड़ता हुआ गांव पहुंचा। उसने बच्चों के डूबने के बारे में ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। सूचना पर परिजन सहित ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पानी में से मनोज, ईशान और रेखा को निकाला गया। जिसमें रेखा की तबीयत सही थी, लेकिन मनोज व ईशान की हालत बिगड़ी हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों बच्चों को लेकर परिजन सादाबाद के निजी अस्पताल में उपचार के लिए पहुंच गए। जहां पर 10 वर्षीय ईशान को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। 12 वर्षीय मनोज का उपचार अस्पताल में चल रहा है। बताया जाता है कि राजन लाल पर तीन बेटे व दो बेटी थी। जिसमें एक बेटे ईशान की शनिवार को पानी में डूबने से मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed