{"_id":"6a259b104e8cf9d36500bf17","slug":"three-brothers-from-sikandra-rao-drowned-in-hazara-canal-kasganj-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूटा दुख का पहाड़: कासगंज की हजारा नहर में डूबे सिकंदराराऊ के तीन सगे भाइयों की मौत, तीनों के मिले शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूटा दुख का पहाड़: कासगंज की हजारा नहर में डूबे सिकंदराराऊ के तीन सगे भाइयों की मौत, तीनों के मिले शव
Sun, 07 Jun 2026 09:54 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sun, 07 Jun 2026 09:54 PM IST
सार
जयप्रकाश अपने छोटे भाई अजय और हरेंद्र उर्फ छोटू के साथ दो बाइकों पर सवार होकर हजारा नहर घूमने के लिए नदरई आए थे। इनके साथ सुमित कुमार भी था। चारों नहर में नहाने उतर गए। नहाते समय अजय, जयप्रकाश और हरेंद्र उर्फ छोटू गहरे पानी में डूब गए।
विज्ञापन
हजारा नहर में डूबने से तीन सगे भाईयों की मौत
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
कासगंज की हजारा नहर में 6 जून दोपहर डूबे तीन सगे भाइयों के शव 24 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद 7 जून को पानी से निकाल लिए गए। तीनों के शव नदरई स्थित पिकनिक पॉइंट से करीब 500 मीटर दूर रेलवे पुल के नीचे फंसे हुए थे। मृतक सिकंदराराऊ (हाथरस) के गांव टीकरी कलां के रहने वाले थे। एक ही घर के तीन चिरागों के बुझने से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
हाथरस में कोतवाली सिकंदराराऊ के गांव टीकरी कलां निवासी जयप्रकाश (27) शनिवार दोपहर अपने छोटे भाई अजय (24) और हरेंद्र उर्फ छोटू (21) के साथ दो बाइकों पर सवार होकर हजारा नहर घूमने के लिए नदरई आए थे। इनके साथ गांव निवासी सुमित कुमार (24) भी था। चारों नहर में नहाने उतर गए। नहाते समय अजय, जयप्रकाश और हरेंद्र उर्फ छोटू गहरे पानी में डूब गए। हादसे के बाद एटा की 43वीं वाहिनी पीएसी फ्लड यूनिट और गोताखोरों ने देर रात तक अभियान चलाया लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
रविवार सुबह तीनों युवकों के परिजनों समेत बड़ी संख्या में गांववासी नहर के पास पहुंच गए। पीएसी कंपनी के कमांडर बलवंत सिंह के नेतृत्व में फ्लड यूनिट ने दोबारा सर्च ऑपरेशन शुरू किया। टीम ने सुबह 11:10 बजे रेलवे पुल के नीचे से जयप्रकाश का शव बरामद किया। इसके बाद 11:30 बजे छोटे भाई हरेंद्र उर्फ छोटू का शव निकाला गया। तीसरे भाई अजय का शव बरामद करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। दोपहर 3:15 बजे उसका शव मिला। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
हजारा नहर में नहाते समय शनिवार को तीन भाई डूब गए थे। तीनों के शवों को बरामद कर लिया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रेस्क्यू टीमों ने रविवार तड़के दोबारा अभियान शुरू किया था। शव रेलवे पुल के नीचे फंसे थे।-ओपी सिंह, एसपी कासगंज