{"_id":"56ed927c4f1c1b1d658b4b27","slug":"three-assessment-centers-jnchengi-copies","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन मूल्यांकन केंद्रों पर जंचेंगी कॉपियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन मूल्यांकन केंद्रों पर जंचेंगी कॉपियां
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 30 मार्च से होगा। मूल्यांकन के लिए इस बार दो के स्थान पर तीन मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। इसमें रामबाग इंटर कॉलेज और सरस्वती इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा, जबकि सेठ हर चरनदास गर्ल्स कॉलेज में हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा। मूल्यांकन के लिए 156 डिप्टी हेड और 1,476 परीक्षक तैनात किए गए हैं।
मूल्यांकन के नियंत्रक डीआईओएस जेके मलिक ने बताया कि इस बार 30 मार्च से 15 अप्रैल 2016 तक तक मूल्यांकन कार्य पूर्ण कराया जाना है। इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए इस बार दो मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। इस केंद्र पर मूल्यांकन के लिए 361 परीक्षक एवं 38 डिप्टी हेड मूल्यांकन का काम करेंगे। सरस्वती इंटर कॉलेज में भी इस बार इंटरमीडिएट का मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। इस केंद्र पर 384 परीक्षक एवं 42 डिप्टी हेड मूल्यांकन का कार्य करेंगे, जबकि जिले में पहली बार हाईस्कूल का मूल्यांकन केंद्र बने सेठ हरचरनदास गर्ल्स इंटर कॉलेज को बनाया गया है। इस केंद्र पर उपनियंत्रक के रूप में प्रधानाचार्या सरिता देवी को उपनियंत्रक का दायित्व सौंपा गया है। मूल्यांकन केंद्र पर 731 परीक्षक एवं 76 डिप्टी हेड मूल्यांकन का कार्य करेंगे।