फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Three accused of gang rape arrested in Sadabad

Hathras News: गैंगरेप के तीन आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल, बेहोश कर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का है आरोप

Thu, 30 Nov 2023 07:22 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 30 Nov 2023 07:22 PM IST
सार

23 नवंबर को घर में अकेली किशोरी के साथ बेहोश कर गैंगरेप किया गया था। इस मामले में पीड़िता की मां ने सभासद सहित तीन के खिलाफ अभियुक्त पंजीकृत कराया था। पुलिस व स्पेशल टीम ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन
Three accused of gang rape arrested in Sadabad
गिरफ्तार। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

हाथरस में सादाबाद कस्बे के मोहल्ला पोखर वाला में दलित किशोरी के साथ हुए गैंगरेप के मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इससे पहले पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण भी कराया गया। 

विज्ञापन


23 नवंबर को घर में अकेली किशोरी के साथ बेहोश कर गैंगरेप किया गया था। इस मामले में पीड़िता की मां ने सभासद सहित तीन के खिलाफ अभियुक्त पंजीकृत कराया था। पुलिस व स्पेशल टीम ने दो आरोपियों को 29 नवंबर को ही गिरफ्तार कर लिया था, जबकि फरार एक अन्य आरोपी को भी 30 नवंबर को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन


तीनों आरोपियों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है। घटना से संबंधित पीड़िता की अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का भी आरोप है। पुलिस इस मामले में भी जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed