फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Threatening messages were sent to law student from 10 mobile numbers

Hathras: 10 मोबाइल नंबरों से विधि छात्र को किए गए थे धमकी भरे मेसेज, साइबर सेल जानकारी जुटाने में लगा

Sun, 13 Oct 2024 09:56 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 13 Oct 2024 09:56 PM IST
सार

सीओ योगेंद्र नारायण कृष्ण ने बताया कि 10 मोबाइल नंबरों की लोकेशन के साथ अन्य ब्योरा निकाला जा रहा है। खाते के बारे में भी जानकारी की जा रही है।

विज्ञापन
Threatening messages were sent to law student from 10 mobile numbers
मृतक छात्र आकाश - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हाथरस में मोहल्ला विष्णुपुरी के रहने वाले विधि छात्र के आत्महत्या करने के मामले में साइबर सेल ने उन 10 मोबाइल नंबरों की जांच शुरू कर दी है, जिनसे छात्र को धमकियां दी जा रही थी। इसके अलावा जिस खाते में 10 हजार रुपये जमा कराए गए, उसके बारे में जानकारी की जा रही है। 

विज्ञापन


मोहल्ला विष्णुपरी की गली नंबर 10 के रहने वाले सुखवीर के पुत्र आकाश ने 9 अक्टूबर की सुबह अपने घर में फंदा लगाकर जान दे दी थी। 12 अक्टूबर को पिता सुखवीर ने पुलिस को तहरीर दी थी कि उनका बेटा आकाश साइबर ठगों के चंगुल में फंस गया था। इसकी जानकारी उन्हें उसका मोबाइल चालू करने पर मिली। 
विज्ञापन


उन्होंने पुलिस को बताया था कि उनके बेटे के फेसबुक व इंस्टाग्राम से फोटो को निकालकर साइब ठगों ने अश्लील फोटो बना लिए थे और उसे परेशान कर रहे थे। 10 हजार रुपये तक अपने एकाउंट में पैसे भी डलवा लिए थे। आकाश की आईडी हैक कर परिवार के अन्य लोगों के नंबर निकाल लिए थे और उन पर अश्लील फोटो भेजने की धमकी दी जा रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ योगेंद्र नारायण कृष्ण ने बताया कि 10 मोबाइल नंबरों की लोकेशन के साथ अन्य ब्योरा निकाला जा रहा है। खाते के बारे में भी जानकारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed