फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Threatened to kill by breaking liquor bottle at party

Hathras News: पार्टी में शराब की बोतल तोड़कर दी जान से मारने की धमकी, रिपोर्ट दर्ज

Sun, 11 May 2025 02:15 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 11 May 2025 02:15 AM IST
सार

गेस्ट हाउस में कॉकटेल पार्टी चल रही थी। पार्टी में शराब की कांच की बोतल तोड़ दी और जान से मारने की धमकी दी, जिससे सब भयभीत हो गए।

विज्ञापन
Threatened to kill by breaking liquor bottle at party
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस शहर की गली संख्या आठ के सामने गिर्राज कॉलोनी निवासी सौरभ सिंघल पुत्र अनिल कुमार सिंघल ने कोतवाली हाथरस गेट में रिपोर्ट दर्ज कराई है। एक व्यक्ति पर कॉकटेल पार्टी में शराब की बोतल तोड़कर और गोली मारकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि वह 28 अप्रैल को रिश्ते के भतीजे प्रखर गर्ग पुत्र सुनील गर्ग के संगीत समारोह में औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक गेस्ट हाउस में परिवार सहित शामिल हुए थे। गेस्ट हाउस के ऊपरी हाल में कॉकटेल पार्टी चल रही थी। रात्रि करीब 11:50 बजे उनके दोस्त जीतेश गोयल व सुनील अग्रवाल आए और वह उन्हें ऊपरी हाल में गए। वहां संजय गर्ग, सुरेश अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, नागेंद्र पाठक, अजीत शर्मा व अन्य और एक-दो लोग पहले से ही बैठे हुए थे।
विज्ञापन


सौरभ का आरोप है कि रिश्ते के चाचा संजय गर्ग ने उन्हें आवाज देकर अपने पास बुलाया और अपने पास बैठा लिया। उनके साथ वाली कुर्सी पर बैठे नगेंद्र पाठक पुत्र स्वर्गीय रामकुमार पाठक निवासी मालिन गली ने टेबल पर रखी शराब की कांच की बोतल तोड़कर दी और इसे उन्हें दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दी, जिससे वह भयभीत हो गए। कुछ लोगों ने उन्हें और उसकी पत्नी को गाड़ी में बैठाकर घर भेज दिया। आरोप है कि उनके पिता के एक प्लॉट का मुकदमा जीत जाने के बाद आरोपी उनसे रंजिश मानते हैं। यदि उनके साथ कोई अनहोनी हुई तो उसका जिम्मेदार नगेंद्र होगा। कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed