फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Threat to Hathras DPRO in the name of Union Minister SP Singh Baghel

केंद्रीय मंत्री के नाम से डीपीआरओ को धमकी: धमकाने वाला मोबाइल नंबर है इस लिस्ट में, रहा भाजपा पार्षद प्रत्याशी

Mon, 22 Jan 2024 04:44 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 22 Jan 2024 04:44 AM IST
सार

हाथरस डीपीआरओ सुबोध जोशी ने थाने पर जो तहरीर दी, उसमें मोबाइल नंबर 9756368888 का जिक्र करते हुए अभद्रता करने और धमकी देने का आरोप लगाया गया है। निकाय चुनाव के दौरान जब भाजपा  पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी हुई तब वार्ड संख्या 75 आवास विकास पश्चिम से प्रत्याशी गौरव शर्मा के नाम के आगे भी यही नंबर अंकित किया गया है। वह चुनाव जीतकर पार्षद भी बन गए है। इस नंबर ने जांच के कई पहलुओं को उजागर कर दिया है।

विज्ञापन
Threat to Hathras DPRO in the name of Union Minister SP Singh Baghel
हाथरस जिला पंचायतराज अधिकारी सुबोध जोशी - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

केंद्रीय मंत्री के नाम से हाथरस डीपीआरओ को जिस नंबर से धमकी दी गई वह आगरा के भाजपा पार्षद गौरव शर्मा का बताया जा रहा है। आगरा नगर निगम के भाजपा पार्षदों की सूची में वह गौरव शर्मा के नाम से अंकित है। पुलिस ने अभी इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की है और जांच चलने की बात कह रही है। डीपीआरओ ने भी नंबर की जांच करने की मांग की है।

विज्ञापन

लिस्ट

डीपीआरओ सुबोध जोशी ने थाने पर जो तहरीर दी, उसमें मोबाइल नंबर 9756368888 का जिक्र करते हुए अभद्रता करने और धमकी देने का आरोप लगाया गया है। निकाय चुनाव के दौरान जब भाजपा  पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी हुई तब वार्ड संख्या 75 आवास विकास पश्चिम से प्रत्याशी गौरव शर्मा के नाम के आगे भी यही नंबर अंकित किया गया है। वह चुनाव जीतकर पार्षद भी बन गए है। 
विज्ञापन


इस नंबर ने जांच के कई पहलुओं को उजागर कर दिया है। हालांकि  पुलिस अभी इस मामले में जांच चलने की बात कर रही है। सुबोध जोशी का कहना है कि जिस नंबर से कॉल आई थी, उन्होंने  तहरीर में उसे ही दिया  है। वह चाहती है कि रिपोर्ट दर्ज करने के बाद इस नंबर की जांच की जाए। जांच में जो भी तथ्य सामने आए, उस पर कार्रवाई हो।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed