{"_id":"594aa9ae4f1c1bba758b465f","slug":"thousands-of-people-have-done-yoga-for-healthy-bodyin-hathras","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरोगी काया के लिए हजारों लोगों ने किया योग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरोगी काया के लिए हजारों लोगों ने किया योग
अमर उजाला ब्यूरो/ हाथरस।
Updated Wed, 21 Jun 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
योग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर डीआरबी इंटर कॉलेज के मैदान पर विशाल योग शिविर का आयोजन किया गया। प्रदेश के जल संपूर्ति, भूमि विकास एवं जल संसाधन, परती भूमि विकास, वन एवं पर्यावरण, जंतु उद्यान एवं सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेंद्र तिवारी ने तृतीय शिविर का शुभारंभ किया। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से एलईडी वैन के जरिए लखनऊ में हुए मुख्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण हुआ। शिविर में दो हजार से अधिक लोगों ने सामूहिक रूप से योग के 21 आसन किए।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम ही नहीं है, बल्कि तन और मन से स्वस्थ्य रहने की जीवन शैली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व में योग को पहचान दिलाई है। विश्व के 183 देशों के द्वारा 21 जून को योग दिवस के रूप में मनाया जाता है। योग भारत की प्राचीन परंपरा का प्रसाद है जिसे अब समूचा विश्व ग्रहण कर रहा है। उन्होंने स्वच्छता के लिए जनसहभागिता के लिए लोगों से अपील की और कहा कि वह अपने घर, आस-पास और व्यवसाय क्षेत्र में सफाई के प्रति उपयुक्त माहौल बनाने की दिशा में सक्रिय योगदान देें।
शिविर में सांसद राजेश कुमार दिवाकर, विधायक हरीशंकर माहौर, जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह ने योग की क्रियाएं की। भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के मुख्य प्रशिक्षक राजकुमार गुप्ता के निर्देशन में योग के 21 आसन संपन्न हुए। डीआईओएस जेके मलिक ने संचालन किया। शिविर में पूर्व विधायक राजवीर सिंह, डॉ. बंगाली सिंह, रामवीर सिंह परमार, संजय सक्सेना के अलावा एडीएम रेखा एस.चौहान, राजेश कुमार सिंह, डीएफओ मधुकर दयाल, चंद्रशेखर शुक्ला, मंजू श्रीवास्तव, सीडीओ जावेद अख्तर जैदी, सीएमओ डॉ. रामवीर सिंह, एसडीएम अमिताभ यादव, प्रधानाचार्य स्वतंत्र कुमार गुप्ता सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारियों ने शिविर में भाग लिया।