फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Thorn damaged in Hathras Mandi

Hathras News: मंडी में कांटा रहा खराब, किसान-आढ़तियों को बाहर करानी पड़ी तौल

Tue, 01 Aug 2023 01:23 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 01 Aug 2023 01:23 AM IST
सार

मंडी प्रशासन की ओर से आढ़तियों व किसानों की सहूलियत को देखते हुए धर्मकांटा लगवाया गया था, ताकि किसान और आढ़तिया मंडी परिसर के अंदर ही वाहन सहित अपने माल की तौल करा सकें, लेकिन पिछले कुछ समय से मंडी परिसर के मुख्य द्वार पर लगा यह धर्मकांटा खराब पड़ा है। वर्तमान में इस कांटे पर अगर तौल कराई भी जाती है तो उसमें वजन सही नहीं दिखता। इस कारण किसान और आढ़तियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
Thorn damaged in Hathras Mandi
मण्डी समिति स्थित गेट पर बंद पड़ा धर्म कांटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस मंडी समिति मुख्य द्वार पर लगा धर्मकांटा इन-दिनों दिखावटी साबित हो रहा है। धर्मकांटा खराब होने के अलीगढ़ रोड पर इंदिरा नगर कॉलोनी स्थित धर्मकांटे पर सुबह से ही मंडी समिति व भारतीय खाद्य निगम के अनाज से लदे ट्रकों की लंबी कतार लग गई। इस कारण सुबह से दोपहर 12 बजे तक अलीगढ़ रोड पर जाम की स्थिति रही। मंडी का धर्मकांटा खराब होने के कारण आढ़तियों व किसानों को अपने माल की तौल बाहर पैसा खर्च कर करानी पड़ी।

विज्ञापन


लगा हुआ जाम

मंडी प्रशासन की ओर से आढ़तियों व किसानों की सहूलियत को देखते हुए धर्मकांटा लगवाया गया था, ताकि किसान और आढ़तिया मंडी परिसर के अंदर ही वाहन सहित अपने माल की तौल करा सकें, लेकिन पिछले कुछ समय से मंडी परिसर के मुख्य द्वार पर लगा यह धर्मकांटा खराब पड़ा है। वर्तमान में इस कांटे पर अगर तौल कराई भी जाती है तो उसमें वजन सही नहीं दिखता। इस कारण किसान और आढ़तियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कांटा खराब होने के कारण पिछले एक हफ्ते से किसान और आढ़तियों को अपने माल की तौल अलीगढ़ रोड स्थित धर्मकांटे पर करानी पड़ रही है। इस कारण अलीगढ़ रोड पर अनाज से लदे वाहनों की लंबी कतार लग रही है। इस मार्ग पर आवागमन बाधित हो रहा है।
विज्ञापन


चूंकि इस मार्ग पर कई बड़े स्कूल भी हैं, इसलिए वाहनों की कतार की वजह से स्कूली वाहनों को भी आवागमन में काफी दिक्कत हो रही है।सोमवार को भी सुबह से लेकर दोपहर तक अलीगढ़ मार्ग पर यही स्थिति बनी रही। इन वाहनों की वजह से यहां दुर्घटना का डर बना रहता है। इस मार्ग पर तहसील सदर भी है, लेकिन अधिकारियों ने भी इस समस्या की तरफ ध्यान नहीं दिया। बाहर तौल कराने की वजह से किसान और आढ़तियों को जेब से खर्चा करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कई सालों से मंडी परिसर में धर्मकांटा खराब पड़ा है। मंडी प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। आढ़तियों के बिल के आधार पर ही कर का निर्धारण किया जा रहा है। निजी धर्मकांटे से पैसा खर्च कर तौल करानी पड़ती है। -पूरन सिंह शर्मा, किसान 


मंडी परिसर में लगे धर्मकांटे से सही तौल नहीं आती है। इस कारण निजी धर्मकांटे पर तौल करानी पड़ती है। वजन में काफी अंतर आता है। बाहर जेब से पैसा खर्च करके तौल करानी पड़ रही है। वहां लाइन लगी रहती है, जिससे इंतजार करना पड़ता है।  -मनोज उपाध्याय, आढ़ती
मंडी परिसर में धर्मकांटा लगा हुआ है। किसान व आढ़ती अपनी मर्जी से बाहर माल की तौल कराते हैं। मंडी का धर्म कांटा सही है।  -गौरव सिंह, मंडी सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed