{"_id":"64fb768551336904f908e207","slug":"this-time-in-the-fair-application-for-an-evening-program-in-the-name-of-yogi-hathras-news-c-56-1-sali1016-4458-2023-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: मेला श्रीदाऊजी 21 सितंबर से, एक शाम योगी के नाम कार्यक्रम के मिले आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: मेला श्रीदाऊजी 21 सितंबर से, एक शाम योगी के नाम कार्यक्रम के मिले आवेदन
Sat, 09 Sep 2023 01:01 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Updated Sat, 09 Sep 2023 01:01 AM IST
सार
अब तक मेला में एक शाम अटल के नाम, एक शाम बिहारी जी के नाम सहित अन्य कार्यक्रम होते थे। इस कार्यक्रम को प्रशासन अनुमति देता है या नहीं, यह देखने का विषय होगा। आवेदकों ने खुद को संयोजक तय मानकर अपने कार्यक्रम के लिए कलाकारों से संपर्क भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : एएनआई
विस्तार
मेला श्रीदाऊजी में पहली बार एक शाम योगी के नाम कार्यक्रम के आयोजन के लिए आवेदकों ने आवेदन किया है। इस कार्यक्रम के लिए दो आवेदकों ने आवेदन दिया है। दूसरी ओर, प्रशासन को सभी कार्यक्रमों के आयोजनों के लिए 138 आवेदन पत्र मिल चुके हैं। कार्यक्रम संयोजक तय करने के लिए 12 सितंबर को कलेक्ट्रेट परिसर में बैठक होगी। बैठक में कार्यक्रम संयोजकों के नाम पर मोहर लगाई जाएगी।
विज्ञापन
बैठक में सभी कार्यक्रमों के लिए आवेदन करने वाले लोगों को बुलाया गया है। इन आवेदनकर्ताओं से कार्यक्रम के आयोजन की रूपरेखा के बारे में जानकारी ली जाएगी। जनप्रतिनिधियों से भी विचार-विमर्श किया जाएगा। मेले में पहली बार एक शाम योगी के नाम कार्यक्रम किए जाने के लिए दो आवेदकों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन
अब तक मेला में एक शाम अटल के नाम, एक शाम बिहारी जी के नाम सहित अन्य कार्यक्रम होते थे। इस कार्यक्रम को प्रशासन अनुमति देता है या नहीं, यह देखने का विषय होगा। आवेदकों ने खुद को संयोजक तय मानकर अपने कार्यक्रम के लिए कलाकारों से संपर्क भी शुरू कर दिया है। प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट आशुतोष सिंह ने बताया कि मेला कार्यक्रमों के आवंटन पर 12 सितंबर को बैठक में अंतिम मुहर लगाई जाएगी।
विज्ञापन