{"_id":"669c34a6f7db36537e0f9457","slug":"thieves-took-away-a-vehicle-filled-with-66-cylinders-hathras-news-c-259-1-ssn1001-101031-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: 66 सिलिंडरों से भरी गाड़ी ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: 66 सिलिंडरों से भरी गाड़ी ले गए चोर
Sun, 21 Jul 2024 03:35 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sun, 21 Jul 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग पर गांव बरसै एवं चौपाल सागर के बीच स्थित गैस एजेंसी से चोर चौकीदार को बंधक बनाकर 66 रसोई गैस सिलिंडर मैक्स पिकअप वाहन सहित ले गए। सुबह होने पर चौकीदार ने आवाज देकर लोगों को बुलाया तो उन्होंने चौकीदार को मुक्त कराया।एजेंसी मालिक ने इस संबंध में कोतवाली में तहरीर दे दी है, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।
दरअसल हाथरस निवासी सुल्तान सिंह की राजमार्ग पर चौपाल सागर और गांव बरसै के निकट गैस एजेंसी है। यहीं पर उनका गोदाम भी है। गोदाम की सुरक्षा के लिए चौकीदार रहते है। रात में वह सो गए। इस दौरान चोर गोदाम के पीछे से दीवार पर चढ़कर अंदर घुस गए और चौकीदार को तमंचे दिखाकर हाथ बांधकर कमरे में बंद कर दिया। फिर मुख्य दरवाजा खोलकर गोदाम में खड़ी 66 सिलिंडरों से लदी मैक्स पिक अप गाड़ी को उठाकर ले गए। सुबह बंधन मुक्त होने के बाद चौकीदार ने एजेंसी मालिक को अवगत कराया। पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में पता चला कि चोर मैक्स गाड़ी को गढ़ी नंदराम के पास छोड़कर फरार हो गए हैं। चोरों ने पहले इसी गोदाम में 28 जून को 80 सिलिंडरों से भरा ट्रैक्टर चोरी कर लिया था।